जानिए आज कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
जानिए आज कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
Share:
गवर्मेंट आयल कंपनियों की तरफ से आज फिर डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। बता दें कि पेट्रोल के दाम में बीते 15 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है। सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर स्थिर रहा, वहीं डीजल की कीमतों में भी कोई परिवर्तन देखने नहीं मिला। 
 
जानिए प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई तथा चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल एवं डीजल का दाम इस तरह है।
शहर           डीजल    पेट्रोल
दिल्ली         70.46    81.06
कोलकाता    73.99    82.59
मुंबई           76.86    87.74
चेन्नई           75.95    84.14
 
जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत 
पेट्रोल-डीजल का दाम आप एसएमएस के माध्यम से भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के पोर्टल के मुताबिक आपको RSP तथा अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर जिलें का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल के पोर्टल से प्राप्त हो जाएगा।
 
रोजाना छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि रोजाना प्रातः छह बजे पेट्रोल और डीजल के दामों में परिवर्तन होता है। प्रातः छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन तथा अन्य चीजें जोड़ने के पश्चात् इसकी कीमत करीब दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल तथा डीजल के दामों में परिवर्तन होता है।
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -