मिजोरम में मिले कोरोना के 1741 नए केस
मिजोरम में मिले कोरोना के 1741 नए केस
Share:

आइजोल: मिजोरम में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1,741 नए केस दर्ज किए जाने से सक्रीय मामलों की कुल संख्या बढ़कर 16,841 हो गयी है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि संक्रमण के नए मरीजों में 304 बच्चे हैं। बीते 24 घंटे में राज्य में एक और मरीज की मौत होने से मरने वालों की तादाद 307 हो गई है।

मिजोरम महामारी की दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक था। प्रदेश में अभी तक कोविड-19 के 93,660 केस आ चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि नए केस आने से संक्रमण की दैनिक दर 18.44 फीसद हो गई है। आइजोल में सबसे अधिक 915 केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद चम्फाई जिले में 388 और लुंगलेई जिले में 117 केस दर्ज किए गए हैं। सूबे में अभी तक 76,512 मरीज महामारी से ठीक हो चुके हैं। आइजोल में सबसे ज्यादा 11,649 मरीज जबकि, सिआहा में 1078 और लुंगलेई में 925 कोविड-19 के एक्टिव केस हैं।

मामले बढ़ने के चलते सैतुल शहर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, लॉकडाउन बुधवार शाम को लागू किया गया और यह छह अक्टूबर को शाम सात बजे तक जारी रहेगा। सैतुल जिले में सबसे कम 32 एक्टिव केस हैं।

2100 परिचालन फिनटेक के साथ सबसे बड़ा डिजिटल बाजार बनने की ओर अग्रसर है भारत: पीयूष गोयल

जल्द सिर्फ तीन घंटे में पूरा होगा मुंबई और हैदराबाद का सफर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया भारी उछाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -