बिहार में बाप-बेटे को बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना
बिहार में बाप-बेटे को बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना
Share:

पटना: बिहार के छपरा जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में आपसी विवाद में पिता-पुत्र को सरेआम गोली मार दी। इस दौरान पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पिता को नाजुक हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मृतक पहचान मुकेश कुमार महतो के रूप में हुई है। मुकेश को तब गोली मारी गई। जब वह शनिवार को दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। और हमलावरों ने मुकेश की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगाईडीह की है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 

दरअसल, जग लाल महतो का परिवार कई वर्षों से तड़का इलाके में रह रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों के साथ आपसी विवाद चल रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होता आया है। शनिवार को दुकान से लौटते समय जग लाल के बेटे मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं मुकेश के परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। इस घटना में मृतक के पिता घायल हालत में अस्पताल में एडमिट हैं। हमले का कारण अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं हमलावरों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। 

भाई की जमानत के नहीं थे बहन के पास पैसे तो कर डाला ये काम

11वीं की छात्रा के साथ प्रिंसिपल धनपाल ने किया बलात्कार, जाँच में जुटी पुलिस

अलग अलग केसों में पुलिस के साथ आए कई चोर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -