WhatsApp लिंक पर क्लिक करते ही इस मशहूर एक्ट्रेस के लाखों रूपये हुए गायब
WhatsApp लिंक पर क्लिक करते ही इस मशहूर एक्ट्रेस के लाखों रूपये हुए गायब
Share:

टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री अमन संधू को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जिसमे अमन संधू ने एक व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करते ही 2।5 लाख गंवा दिए? 

दरअसल, अमन संधू को फाइनेंसियल फ्रॉड में फंसाया गया। अमन संधू को व्हाट्सएप पर एक लिंक आया तथा जैसे ही उन्होंने व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक किया उनके साथ फ्रॉड हो गया। अमन संधू को 5 जुलाई को अपनी मां के लिए चिकित्सक की अपॉइंटमेंट बुक करनी थी। रात के तकरीबन 11।30 बजे की ये बात है। तभी उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया तो उन्होंने तुरंत क्लिक कर दिया।

अमन को लगा कि ये लिंक अपॉइंटमेंट से संबंधित लिंक होगा। लेकिन हुआ कुछ और ही। अमन ने अपने व्हाइट्सएप पेमेंट फैसिलिटी से अपने बैंक खाते को लिंक किया था। स्कैम लिंक ने अमन संधू की निजी एवं बैंकिंग डिटेल्स चुरा लीं। जालसाज ने अमन संधू के फ़ोन के साथ उनके बैंकिंग डिटेल्स को भी हैक कर लिया। तत्पश्चात, अमन संधू ने पुलिस को अप्रोच किया। साइबर पुलिस स्टेशन गईं एवं शिकायत दर्ज कराई। ये घटना अब गोरेगांव पुलिस थाने में है। गोरेगांव पुलिस के अनुसार, अमन ने लिंक पर जैसे ही क्लिक किया 20 मिनट में उनके खाते से रुपया गायब हो गया। अमन संधू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे कई टेलीविज़न शोज में काम कर चुकी हैं। अमन ने सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, सपेरन, नीली छतरी वाले, खिड़की, गुपचुप में काम किया है। 

शादी के बंधन में बंधे देवोलीना के भाई, सामने आई जबरदस्त तस्वीरें

भारती सिंह ने दिखाया अपने बेटे का चेहरा, क्यूटनेस के आगे तैमूर भी फेल

कब लगेगा फैंस के इंतजार पर ब्रेक, जानिए कब शुरू होगा बिग बॉस-16

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -