माइक टायसन को पसंद आया भारत
माइक टायसन को पसंद आया भारत
Share:

मुंबई: भारत में मुख्य रूप से एक मार्शल आर्ट लीग में शामिल होने आए पूर्व अमेरिकी मुक्केबाज माइक टायसन के लिए भारत की यात्रा कुछ ज्यादा ही पसंद आई है। टायसन ने भारत में आने के बाद यहां के प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया और साथ में यहां के व्यंजनों का भी भरपूर लुफ्त उठाया। माइक टायसन आगरा के ताजमहल गए और साथ ही उन्होंने यात्रा के दौरान भारतीय परिधानों को भी पहना।

बिग बॉस 12: जसलीन के बाद अब इस कंटेस्टेंट को देनी होगी अपने बालों की कुर्बानी

 

भारत आए टायसन ने यहां पर चिकिन बिरयानी का भरपूर आनंद लिया है। वहीं जानकारी के अनुसार टायसन की  सिक्योरिटी के लिए शेरा और टाइगर जैसी सिक्योरिटी एजेंसियों को उत्तरदायित्व सौंपा गया था। हालांकि माइक टायसन ने इसके अलावा किसी भी अन्य कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है। इसके अलावा सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने बताया है कि टायसन बहुत ही सरल और साफ दिल के व्यक्ति हैं। 

क्या... डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए निक के साथ जोधपुर पहुंची प्रियंका

भारत आए अमेरिका के पूर्व मुक्केबाज माइक टायसन ने भारत में मुख्य रूप से मुंबई और आगरा का दौरा किया है और इसके अलावा वे यहां का मुख्य परिधान शेरवानी भी अपने साथ ले गए हैं। एक लीग में शामिल होने आए टायसन को सलमान खान के साथ लीग का उद्घाटन करना था जिसके साथ ही साथ प्रशंसकों ने दोनों से ही मुलाकात की। वहीं मुंबई आए टायसन को देखने हजारों की संख्या में लोग देखे गए। 
 
  खबरें और भी 

दिशा पटानी की वजह से अब सलमान के नक्शे कदम पर चलेंगे टाइगर

इस फिल्म के लिए जिम में पसीना बहा रहे वरूण धवन

'भारत' में सलमान के साथ काम करेंगे उनके चहेते एक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -