इस लड़की पर आया मीका सिंह का दिल, जल्द चढ़ेंगे घोड़ी
इस लड़की पर आया मीका सिंह का दिल, जल्द चढ़ेंगे घोड़ी
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर गायक मीका सिंह ने घोड़ी चढ़ने की पूरी तैयारी कर ली है। मीका अपने स्वयंवर में अपनी दुल्हनिया की खोज कर रहे हैं। मगर अब लगता है मीका को उनकी पसंद की लड़की मिल गई है। अब ये लड़की कौन है, जिसपर मीका सिंह का दिल आया है, आइए बताते हैं।

मीका सिंह के स्वयंवर- मीका दी वोटी में यूं तो कई खूबसूरत एवं टैलेंटेड लड़कियां मीका सिंह से शादी करने का ख्वाब लेकर आई हैं। सभी मीका को इंप्रेस करने का पूरा प्रयास कर रही हैं। लड़कियां तो खुलेआम मीका के लिए अपने प्यार का इजहार कर रही हैं। मगर सबसे बड़ा सवाल ये था कि आखिर मीका किस लड़की से सबसे अधिक इंप्रेस हुए हैं। अब इस प्रश्न का उत्तर भी मीका सिंह ने स्वयं ही दे दिया है। मीका के स्यवंयर के नए एपिसोड में फराह खान ने ग्रैंड एंट्री ली। फराह खान मीका सिंह को अपना भाई मानती हैं। ऐसे में फराह खान ने सभी लड़कियों से मिलकर उनका टेस्ट लिया तथा ये जानने का प्रयास किया कि आखिर उनके भाई मीका के लिए कौन सी लड़की सबसे बेस्ट रहेगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by STAR Bharat (@starbharat)

शो के एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि लड़कियों से मिलने के पश्चात् फराह खान मीका सिंह को सभी लड़कियों की खूबियां एवं खामियां बताती हैं। फराह खान प्रांतिका (स्वयंवर में आई प्रतियोगी) के बारे में बात करते हुए कही हैं कि वो छोटी बच्ची की भांति है। इसपर मीका बोलते हैं- मुझे अभी तक प्रांतिका सबसे बेस्ट लगी है। ये सुनकर फराह खान भी खुश हो जाती हैं। 

टप्पू के शो छोड़ने के बाद ये स्टार बढ़ाएगा 'तारक मेहता...' शो को आगे

आज लॉन्च होने जा रही है TVS की नई बाइक

TV में एंट्री से लेकर पति से तलाक तक, रुबीना दिलैक के वो किस्से जिन्हे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -