भारत से पंगा लेना मालदीव को पड़ा भारी, अब सैलानियों को लुभाने के लिए देश में करवाएगा रोड शो
भारत से पंगा लेना मालदीव को पड़ा भारी, अब सैलानियों को लुभाने के लिए देश में करवाएगा रोड शो
Share:

नई दिल्ली: मालदीव में भारतीय सैलानियों के आंकड़े में आश्चर्यजनक रूप से कमी आ गई है। इसका प्रभाव मालदीव की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। अब मालदीव की एक बड़ी टूरिज्म संस्था ने भारतीय पर्यटकों को रिझाने के लिए भारत के बड़े शहरों में रोड शो करने का निर्णय लिया है। जिससे मालदीव को लेकर भारतीय पर्यटकों के बीच धारणा बदली जा सके तथा उन्हें एक बार फिर से मालदीव भ्रमण के लिए प्रेरित किया जा सके।

बता दें कि चारों तरफ समुद्र से घिरे मालदीव की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार पर्यटन ही है। यहां बड़े आंकड़े में भारतीय छुट्टियां मनाने के लिए जाते हैं। किन्तु इस स्थिति में परिवर्तन तब आया जब राष्ट्रपति मुइज्जू ने अपने चुनावी अभियान में 'इंडिया आउट' का नारा दिया। तत्पश्चात, दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ते चले गए। मालदीव ने अपने यहां से भारतीय सैनिकों को भी बाहर निकालने का आदेश जारी कर दिया। ये सैनिक वहां असैन्य कामों में लगए हुए थे।

वही इसके कुछ सप्ताहों बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लक्षद्वीप से अपनी तस्वीर जारी की। तत्पश्चात, सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप और मालदीव की तुलना की जाने लगी। फिर मालदीव के कई मंत्रियों समेत कुछ अफसरों ने भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। तत्पश्चात, मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों के आंकड़े में बहुत कमी आई। अब मालदीव इस नुकसान की भरपाई करने के लिए कदम उठा रहा है तथा भारत से रिश्ते ठीक करने में जुटा है। 8 अप्रैल को माले में भारतीय उच्चायुक्त के साथ चर्चा के पश्चात् मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर्स (MATATO) ने भारत के कई शहरों में रोड शो आयोजित करने समेत यात्रा तथा पर्यटन सहयोग बढ़ाने की योजना बनाई है।

मातम में बदली ईद की ख़ुशी, मीट शॉप में शेर अली की चाकू मारकर हत्या

कुरनूल में उगादि जुलुस के दौरान बच्चों को लगा करंट, 13 बच्चे घायल

महेंद्रगढ़ बस हादसे पर प्रशासन का एक्शन, RTA कार्यालय का सहायक सचिव निलंबित

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -