Delhi Results Live: रुझान आते ही सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, इस तरह मजे ले रहे यूज़र्स
Delhi Results Live: रुझान आते ही सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, इस तरह मजे ले रहे यूज़र्स
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 का परिणाम शाम से पहले आ जाएगा। सुबह 8 बजे से वोट काउंटिंग जारी है। कई सीटों पर रुझान निरंतर बदल रहा है। शुरुआती रुझानों में ही आम आदमी पार्टी (आप) ने बढ़त ले ली प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनते देख सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। फैंस मीम्स शेयर कर अपने अपने जज्बात साझा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आप की जीत की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

दरअसल, कांग्रेस इस चुनाव में भी अपना खाता नहीं खोल पाई है। इसके चलते सोशल मीडिया पर पार्टी की जमकर खिंचाई हो रही है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने राहुल गाँधी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि अब अंडरग्राउंड होने का समय आ गया है।

वहीं इसी तरह का मीम भाजपा के लिए भी आ रहा है। दरअसल भाजपा ने चुनाव से पहले जीत के कई दावे किए थे, लेकिन अब उनकी हालत भी अंडरग्राउंड होने जैसी हो गई है।


 
वहीं अगर इलेक्शन कमीशन की रिपोर्ट को देखा जाए तो अभी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 58 सीटों पर जबरदस्त बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है।

आपको बता दें कि दोपहर तक सभी चुनाव परिणाम आ जाने की संभावना है। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर कुल 672 उम्मीदवार मैदान में थे।
  
  दिल्ली चुनाव के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर आई अहम खबर, आज रेट में हुआ बड़ा बदलाव

मोदी सरकार लांच करने जा रही है एक रुपए का नोट, जानिए क्या होगी विशेषता

सोना-चांदी के दामों में फिर लगी आग, जानिए आज की कीमतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -