पंजाब में शादीशुदा महिला की हत्या, परिजन बोले- सामूहिक दुष्कर्म के बाद रिश्तेदार ने किया क़त्ल
पंजाब में शादीशुदा महिला की हत्या, परिजन बोले- सामूहिक दुष्कर्म के बाद रिश्तेदार ने किया क़त्ल
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के होशियापुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार चल रहा है। इस वारदात को महिला के रिश्तेदारों ने ही अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, इस वारदात के मामले को लेकर DSP कुलवंत सिंह टांडा उड़मुड़ ने जानकारी दी है कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान मृतका की बहन ने बताया है कि हत्या करने वाला रिश्तेदार ही है। वह महिला से राखी भी बंधवाता था। मृतका के परिवार वालों का कहना है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और एक अन्य की खोजबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की आयु तक़रीबन 30 साल है। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। महिला अपने पिता के यहां मायके में रह रही थी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को पेटी में कपड़ों के नीचे दबा दिया था। हालांकि, महिला से दुष्कर्म की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दरिंदे चाचा ने किया 11 वर्षीय भतीजी का बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बिहार में अपराधी बेख़ौफ़, दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

मुंबई से लौटकर होटल में रुका युवक, इंस्टाग्राम पर किया लाइव वीडियो, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -