बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की झाविमो की सदस्यता, बाबूलाल मरांडी ने माला पहनकर किया स्वागत
बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की झाविमो की सदस्यता, बाबूलाल मरांडी ने माला पहनकर किया स्वागत
Share:

रांची:  झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आज कई लोगों ने झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) की सदस्यता ली है। राज्य के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के आवास में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रमुख रुप से जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने हिस्सा लिया।

इस दौरान कांग्रेस व अन्य दलों से पार्टी छोड़कर भारी तादाद में लोगों ने झारखंड विकास मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इसमें पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मंडी ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाई और पार्टी में उनका स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पार्टी की लोकप्रियता को बढ़ते हुए देख लोग झाविमो में शामिल हो रहे हैं। 

बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि 25 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची में पार्टी की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है जिसमे पूरे सूबे से कार्यकर्ता शामिल होंगे और बूथ वार रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद सभी को विधानसभा चुनाव के टिप्स दिए जाएंगे। आपको बता दें कि झारखंड के विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं, इसी के चलते झाविमो अपनी ताकत बढ़ने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है।

तीन तलाक़ के बाद अब मुस्लिम महिलाओं ने की ये मांग, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को लिखा पत्र

छगन भुजबल के शिवसेना में शामिल होने की खबर को सुप्रिया सुले ने किया ख़ारिज, कही ये बात

महाराष्ट्र चुनाव: प्रकाश आंबेडकर ने कांग्रेस की तरफ बढ़ाया हाथ, कहा- 31 अगस्त तक बता दें अपना फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -