इंडियन आइडल 12 को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तक खत्म नहीं हो पाया है। शो में इन दिनों आप जज के रूप में गीतकार मनोज मुंतशिर को देख रहे होंगे। उन्होंने हाल ही में विवादित किशोर कुमार को ट्रिब्यूट देने वाले एपिसोड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आप सभी को याद ही होगा कि इस दौरान शो में किशोर दा के बेटे अमित कुमार स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए थे। उस एपिसोड में शामिल होने के बाद उन्होंने बहुत से चौकाने वाले खुलासे किये थे। वहीँ उस एपिसोड की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई थी।
खुलासे करते हुए अमित ने कहा था कि ''उन्हें शो में मजा नहीं आया और उनसे सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करने के लिए कहा गया था।'' ऐसे में अब मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्यू में कहा, ''अगर अमित कुमार ने सामने आकर शो की आलोचना की है तो उन्हें शुरू में इसका हिस्सा ही नहीं बनना चाहिए था। शो में आने के लिए उन्होंने पैसे लिए और फिर इसकी आलोचना करने लगे। मैं उनकी जगह होता तो यह नहीं करता जो अमित कुमार ने किया। वहीँ उस एपिसोड में 'इंडियन आइडल 12' के जज नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने किशोर कुमार के गाने गाए थे। और उसके बाद उन्हें काफी क्रिटिसाइज किया गया।
ऐसे में इसे लेकर मनोज मुंतशिर ने दोनों का बचाव किया और कहा कि ''जो उन्होंने किया, उसमें कुछ गलत नहीं था। एक चीज और बता दूं। अगर मैं किशोर कुमार के गाने अपने बाथरूम में या दोस्तों के बीच गाता हूं तो कोई मुझसे नहीं कहेगा कि मैं उनकी तरह नहीं गाता हूं। मुझे मालूम है कि मैं नहीं गा सकता, कोई नहीं गा सकता। नेहा और हिमेश ने जो गाया, वह किशोर कुमार को सेलिब्रेट करने के लिए था और इसे सही भावना के साथ लिया जाना चाहिए। जो उन्होंने किया, उसमें कुछ गलत नहीं था।''
तमंचे के बल पर नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला शकूर गिरफ्तार
कोरोना नेगेटिव होने के बाद कैसे मलाइका अरोरा ने किया खुद को फिट, शेयर की कहानी
केरल की जिस होटल में ठहरे थे राहुल गांधी, वहां का 6 लाख का बिल अब भी बाकी - CPIM का आरोप