अचानक ऐसा क्या हुआ कि सेट पर निकली भारती की चीखे, देखकर माधुरी दीक्षित के भी उड़ गए होश

अचानक ऐसा क्या हुआ कि सेट पर निकली भारती की चीखे, देखकर माधुरी दीक्षित के भी उड़ गए होश
Share:

चर्चित डांसिंग रियलिटी शो डांस दीवाने 4 फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। आगामी एपिसोड में उर्मिला मातोंडकर गेस्ट बनकर आएंगी। शो में खूब मस्ती और धमाल हुआ। मगर बीच शो में ऐसा कुछ हुआ कि भारती सिंह की चीखे निकलने लगी। वो लोगों से सहायता मांगती नजर आई। कॉमेडियन ने सेट पर आखिर ऐसा क्या देख लिया, आइये आपको बताते हैं।

शूट के बीच उर्मिला ने प्रैंक किया। उन्होंने भूत बनकर सेट पर सबको डराया। विशेष रूप से भारती को, उनके तो वो पीछे ही पड़ गईं। अचानक से उर्मिला का डरावना अंदाज एवं हावभाव देख सब दंग हो गए। माधुरी भी डर जाती हैं। वो सुनील शेट्टी को सीट एक्सचेंज करने को बोलती हैं। फिर उर्मिला भारती से पीछे जाकर उन्हें डराती हैं। अभिनेत्री का ये डरावना अंदाज फेस टू फेस देख भारती चीखने लग जाती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

हालांकि ये सब मस्ती के लिए था। मालूम हो, उर्मिला ने फिल्म भूत की थी। इसमें उनका खौफनाक अवतार दिखा था। 2003 में आई इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म को रामगोपाल वर्मा ने निर्देशित किया था। उर्मिला के अतिरिक्त फिल्म में अजय देवगन, नाना पाटेकर, रेखा थीं। दमदार अभिनय के लिए उर्मिला की प्रशंसा हुई थी। अभिनेत्री ने अपने इसी खौफनाक अवतार की एक झलक डांस शो पर दिखाई।

मुंबई होर्डिंग हादसे में गई कार्तिक आर्यन के अंकल-आंटी की जान, अंतिम संस्कार में पहुंचे एक्टर

प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? नई पोस्ट देख झूमे फैंस

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में हुई इस मशहूर अदाकारा की एंट्री, दमदार होगा रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -