मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा, बोले- हिमाचल प्रदेश में अनुराग ठाकुर को CM बना सकती है भाजपा, वजह भी बताई
मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा, बोले- हिमाचल प्रदेश में अनुराग ठाकुर को CM बना सकती है भाजपा, वजह भी बताई
Share:

शिमला: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), हिमाचल प्रदेश में अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बना सकती है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि राज्य में भाजपा की लोकप्रियता में कमी आई है, जिससे निपटने के लिए पार्टी ऐसा कदम उठा सकती है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा अपनी लोकप्रियता में आई कमी को देखते हुए अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के CM फेस के रूप में पेश कर सकती है। 

दिल्ली के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें यह जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि बुधवार को राज्य के मंडी जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) की रैली से भाजपा में घबराहट मची हुई है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल से भाजपा में दहशत है। साढ़े चार वर्षों में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजपा को राज्य के लोगों से साढ़े चार वर्षों की बर्बादी करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।  मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब भाजपा चाहे CM बदले या मंत्री, उससे कुछ नहीं होने वाला है।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बुधवार को मंडी जिले में पहुंचे थे और AAP की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश की जनता से 5 साल मांगे थे।

चाचा शिवपाल पर सवाल पुछा तो भड़क उठे अखिलेश यादव, पत्रकार से बोले- वक़्त मत बर्बाद करो

CM उम्मीदवार को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कह डाली ये बड़ी बात

महाकाल के दर्शन के बाद बोले गृहमंत्री- 'आतंकवादियों को अल्टीमेटम, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -