बंगाल में चल रही राजनैतिक उथल-पुथल के बावजूद पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ममता बेनर्जी
बंगाल में चल रही राजनैतिक उथल-पुथल के बावजूद पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ममता बेनर्जी
Share:

कोलकाता : प. बंगाल में राजनैतिक घटनाक्रम लगातार जारी हैं। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर बीरभूम जिले में सोमवार को पार्टी की विजय रैली में बम फेंकने का आरोप लगाया। वहीं, तृणमूल ने भी भाजपा पर दुर्गापुर पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। पंडावेस्वर से तृणमूल के विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा बंगाल में तांडव कर रही है। हालांकि, इन सबके बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में जाएंगी। 

राहुल गाँधी के इस्तीफे पर बोली तेलंगाना कांग्रेस, कहा - हमें आप पर पूरा भरोसा

राज्य में हुए कई बदलाव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता ने कहा है- मैंने दूसरे मुख्यमंत्रियों से भी बात की है। यह एक औपचारिक कार्यक्रम हैं और मैं इसमें जाऊंगी। बता दें नतीजों के बाद प. बंगाल सरकार ने कैबिनेट में बदलाव किए हैं। सुवेंदु अधिकारी को सिंचाई और परिवहन मंत्री बनाया गया है। सोमन महापात्रा को स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग और पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया। उधर, राजीव बनर्जी को आदिवासी विकास मंत्रालय दिया गया।

कड़ी निगरानी के बीच रोज़ा रख रहे इस देश के लोग, खाना खाया तो होगी 6 महीने की कैद

लगातार हो रहे है बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले 

जानकारी के लिए बता दें इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बंगाल की 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछली बार पार्टी को दो ही सीटें मिली थीं। भाजपा की शानदार जीत के लिए बीरभूम के मुरुदेश्वर में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने रैली में बम फेंक दिया, हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। बीरभूम एसपी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

एक जून को मायावती से मिलेंगे राजस्थान के 6 बसपा विधायक, इस बात पर होगी चर्चा

संसद दल के नेता होंगे चिराग पासवान, महबूब अली कैसर होंगे उपनेता

आंध्र प्रदेश: जिस पार्टी को बुरी तरह हराया, उसी के मुखिया को शपथ ग्रहण में बुलाया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -