कृषि कानून वापस लें PM मोदी, वरना कुर्सी छोड़ें: ममता बनर्जी
कृषि कानून वापस लें PM मोदी, वरना कुर्सी छोड़ें: ममता बनर्जी
Share:

मिदनापुर: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर से अपना पक्ष रखा है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। हाल ही में उन्होंने कहा कि, 'केन्द्र की बीजेपी सरकार जल्द ही कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए।'

यह बात उन्होंने पश्चिम मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान वह यह भी कहते नजर आईं कि 'वह बीजेपी के कुशासन पर शांत रहने या उसको सहने की बजाय जेल में रहना पसंद करेंगी। किसानों के अधिकारों का हनन करने के बाद उसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए।’’ इसके अलावा उन्होंने कहा- 'हम किसानों के साथ हैं और उनके प्रदर्शन में शामिल होंगे। किसानों द्वारा जो बंद बुलाया गया है, हम उसका समर्थन करेंगे।'

आगे उन्होंने कहा- 'बीजेपी पैसा खर्च कर झूठ फैला रही है, हर किसी के विश्वास के साथ खेल रही है। आज पूरा देश साथ है, हर कोई किसानों के साथ खड़ा है।केंद्र सरकार लगातार सरकारी संपत्तियों को प्राइवेट कंपनियों के हाथों में बेच रही है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'बीजेपी बंगाल में टीएमसी को नहीं हरा पाएगी। केंद्र को पीएम केअर्स फंड पर व्हाइट पेपर लाना चाहिए और देश को पैसों की जानकारी देनी चाहिए।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि उन्होंने उनकी पार्टी के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद अगले साल जून के बाद भी मुफ्त में राशन देने की घोषणा की है। वैसे पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने के बारे में कहा जा रहा है।

किसान आंदोलन: विपक्ष पर भड़के योगी आदित्यनाथ, कहा- 'फैला रहे हैं भ्रम'

फेरीवाले ने अपने साथी के साथ ही किया ऐसा काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अब होगी डीजल की डोर टू डोर डिलीवरी, टाटा ग्रुप का नया स्टार्टअप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -