पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली मालदीव की मंत्री मरियम ने अब किया तिरंगे का अपमान, विरोध के बाद डिलीट किया पोस्ट
पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली मालदीव की मंत्री मरियम ने अब किया तिरंगे का अपमान, विरोध के बाद डिलीट किया पोस्ट
Share:

माले: मालदीव की सूचना एवं कला मंत्री मरियम शिउना ने एक बार फिर भारत के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए भारतीय ध्वज का अपमान किया है। शिउना ने शनिवार (6 अप्रैल) को अपनी पार्टी PPM के लिए समर्थन जुटाने वाला एक पोस्ट किया। इसमें विपक्षी पार्टी MDP को निशाना बनाते हुए अशोक चक्र को शामिल करके पोस्टर बनाया गया था और इस पर लिखा था, “MDP उनके (भारत) जाल में फंस रही है, हमें (मालदीव) उनके जाल में दोबारा फँसने की जरूरत नहीं है।” यह पोस्टर MDP के चुनाव अभियान के पोस्टर को बिगाड़कर बनाया गया था। MDP के पोस्टर में कम्पास था, जिसे शिउना ने अशोक चक्र से बदल दिया। इस फर्जी पोस्टर में भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल भी शामिल किया गया है।

शिउना की इस करतूत का सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ है। लोगों ने कहा कि जहाँ एक तरफ मालदीव भारत से मदद माँगता है वहीं दूसरी तरफ उसके मंत्री भारत का अपमान करते हैं और भारत के खिलाफ विषवमन करते हैं। बता दें कि भारत ने हाल ही में मालदीव को भेजी जाने वाली खाद्य सामग्रियों का कोटा बढ़ाया था। भारत ने चावल, दाल और अन्य खाद्य सामग्रियों से सम्बन्धित कोटा को मालदीव के आग्रह के बाद बढाया था। इसको लेकर मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने भारत का धन्यवाद किया था। बता दें कि 2023 में मोहम्मद मुइज्जू ने भारत विरोधी अभियान चलाकर मालदीव का चुनाव जीता था। मुइज्जू की पार्टी MDP संसदीय चुनाव में भी उसी हथकंडे का उपयोग कर रही है।

हालाँकि, यह पहली बार नहीं है जब शिउना ने भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की हो। 2023 में, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "जोकर" और "इजरायल की कठपुतली" कहा था। भारत सरकार ने उनकी टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई थी और उन्हें निलंबित कर दिया गया था। शिउना के इस कृत्य से भारत-मालदीव संबंधों में फिर तनाव बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शिउना का यह कृत्य निंदनीय है और भारत-मालदीव संबंधों के लिए हानिकारक है। दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने के लिए, मालदीव सरकार को शिउना के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। 

चुनावों से पहले कर्नाटक पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 करोड़ कैश के साथ 106 किलो सोना-चांदी जब्त

'केजरीवाल को सीएम पद पर रहने का हक़ नहीं..', हाई कोर्ट में पूर्व AAP विधायक की याचिका, आज सुनवाई

80 साल की उम्र में पहली बार बुजुर्ग ने मनाया अपना जन्मदिन, जश्न के बाद हो गई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -