नागपुर में बड़ा सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
नागपुर में बड़ा सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Share:

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में तेज गति SUV कार ने दो मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर तौर पर चोटिल हुए हैं। मामला सक्करदरा फ्लाईओवर का है। कहा जा रहा है कि दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि दो लोग फ्लाईओवर से 80 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे।

प्राप्त खबर के अनुसार, SUV में एक व्यक्ति सवार था। फ्लाईओवर पर तेज गति होने के चलते ड्राइवर ने गाड़ी पर से काबू खो दिया तथा आगे चल रही दो मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। एक मोटरसाइकिल पर पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। जबकि, दूसरी मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। मरने वालों में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और दो बच्चे सम्मिलित हैं। जबकि, बाकी अन्य चार लोग इस दुर्घटना में गंभीर तौर पर घायल हैं। सभी चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें किसी ने फोन पर दुर्घटना की खबर दी। खबर प्राप्त होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी चोटिल व्यक्तियों को तुरंत उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया गया। जबकि, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। वहीं, SUV कार ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की तहकीकात की जा रही है। इससे पहले नागपुर के पास टवेरा कार एवं ट्रक की खतरनाक टक्कर में 5 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मरने वालों में 3 महिलाएं और दो पुरुष सम्मिलित थे। जबकि, एक बच्ची दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। खबर के अनुसार, यह कार नागपुर से उमरेड की ओर जा रही थी, तभी मार्ग में ट्रक से इसकी भीषण टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब टवेरा गाड़ी ट्रक को ओवरटेक कर रही थी।

कमलनाथ ने खेला ये बड़ा दाव, जानिए क्यों की उमाभारती की तारीफ

BJP नेता ने दे डाला ऐसा बयान कि मच गया बवाल

अब शराब की बोतलों से चूड़ियां बनाएंगी महिलाएं, सरकार देगी ट्रेनिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -