गर्मी के चलते इस राज्य में बंद हुए स्कूल
गर्मी के चलते इस राज्य में बंद हुए स्कूल
Share:

मुंबई: भीषण गर्मी के चलते महाराष्ट्र प्रदेश में विद्यालयों को बंद कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने सभी बोर्ड के विद्यालयों को बंद कर दिया गया है एवं छुट्टी का ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने आज शुक्रवार, 21 अप्रैल से सभी कक्षाओं के लिए प्रदेश के सभी स्‍टेट बोर्ड के विद्यालयों को बंद करने के अपने फैसले का ऐलान किया किया। गर्मी की छुट्टियों को प्रीपोन करते हुए, सरकारी आदेश में बताया गया है कि सभी विद्यालय 21 अप्रैल से 14 जून तक बंद रहेंगे। 

वही यह आदेश विदर्भ को छोड़कर सभी जिलों के लिए है। विदर्भ में, विद्यालय 30 जून, 2023 तक बंद रहेंगे। विद्यालयों को बंद करने का आदेश प्रदेश में अत्यधिक गर्मी की स्थिति की वजह से कई लोगों की जान गंवाने के बाद आया है। हालांकि, यह आदेश सिर्फ महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, MSBSHSE से संबद्ध विद्यालयों तक ही सीमित है। प्रदेश में CBSE एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल अभी जारी रह सकते हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने अन्य बोर्ड विद्यालयों को बंद करने के लिए नहीं कहा है, लेकिन संभावना है कि प्रदेश में CBSE एवं ICSE बोर्ड दोनों ही इसका पालन करने का फैसला कर सकते हैं। इस बीच, IMD ने शुष्क मौसम के साथ पूरे कमजोर क्षेत्रों में लू की स्थिति बने रहने की भविष्यवाणी की है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान पहले से ही 45 डिग्री से ऊपर चल रहा है। 

क्या गिर जाएगी मणिपुर की बिरेन सिंह सरकार ? एक सप्ताह के अंदर तीसरे विधायक का इस्तीफा

कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस: NIA ने 6 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, ISIS से निकला आरोपियों का ताल्लुक

प्रवासी श्रमिकों को 3 माह में राशन कार्ड मुहैया कराए सरकार, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -