महाराष्ट्र: बलात्कार के आरोपी ने जेल में की ख़ुदकुशी
महाराष्ट्र: बलात्कार के आरोपी ने जेल में की ख़ुदकुशी
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ में तलोजा सेंट्रल जेल (Taloja Central Jail) में कैद 19 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को आत्महत्या कर ली। बता दें कि नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका अपहरण करने के आरोप में शख्स को अरेस्ट किया गया था। जेल अधिकारियों का कहना है कि विचाराधीन कैदी खुद के खिलाफ चल रहे मामलों को लेकर तनाव में था।

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि ख़ुदकुशी करने वाले युवक की शिनाख्त करण प्रमोद सेरियन के रूप में हुई है। जेल प्रशासन का कहना है कि व्यक्ति एक बैरक के पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया गया है। जिसके बाद उसे आनन-फानन में नीचे उतारा गया। जेल अधिकारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सेरियन मुंब्रा का रहने वाला है और 26 सितंबर से जेल में कैद था। ख़ुदकुशी करने के लिए सेरियन ने पजामे को फंदे के तौर पर उपयोग किया। बता दें कि सेरियन को 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में कमोठे पुलिस ने 22 सितंबर को अरेस्ट किया था। उसके ऊपर IPC और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत केस दर्ज किया गया था।

दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज हुईं वित्त मंत्री सीतारमण, सोमवार से थीं भर्ती

कोरोना से दहशत के बीच केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 जनवरी से होगा लागू

नए साल में और तीखे तेवर दिखाएगी ठंड, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -