नए साल में और तीखे तेवर दिखाएगी ठंड, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
नए साल में और तीखे तेवर दिखाएगी ठंड, देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Share:

नई दिल्ली: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से देश के मैदानी इलाके भीषण शीतलहर की गिरफ्त में आने वाले हैं। नल साल के दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में कोहरे और कंपकपाती ठंड से लोगों को जूझना पड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 जनवरी से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। 

अपडेट्स के अनुसार, हरियाणा एवं पंजाब में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है और कई इलाकों में आज गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में कोहरा भी छाया रहा, जिससे सुबह दृश्यता (Visibility) कम हो गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं पंजाब के रूपनगर में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

IMD ने कहा है कि न्यूनतम तापमान हरियाणा के करनाल में 6.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उसने कहा कि पंजाब के अमृतसर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में छह डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 8.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कांग्रेस का सबसे बड़ा नेता कौन ? सलमान खुर्शीद बोले- हमारे प्रमुख नेता गांधी परिवार...

पीएम मोदी की माँ हीराबेन की सेहत अब कैसी ? बड़े भाई सोमभाई ने दी जानकारी

बंगाल को भी मिलेगी वंदे भारत की सौगात, कल पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -