दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज हुईं वित्त मंत्री सीतारमण, सोमवार से थीं भर्ती
दिल्ली AIIMS से डिस्चार्ज हुईं वित्त मंत्री सीतारमण, सोमवार से थीं भर्ती
Share:

नई दिल्ली: बीते दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद  उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एडमिट कराया गया था। आज यानी गुरुवार (29 दिसंबर) को निर्मला सीतारमण को AIIMS से छुट्टी दे दी गई है। सीतारमण कुल 4 दिनों के लिए AIIMS में एडमिट थीं। AIIMS के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज निर्मला सीतारमण को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि,  विगत सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास निर्मला सीतारमण को AIIMS में एडमिट कराया गया था। उन्हें वायरल फीवर और पेट में दर्द होने की तकलीफ थी। 63 साल की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS के एक प्राइवेट वार्ड में उपचार ले रहीं थीं। कुल चार दिनों तक उनका इलाज चला। जिसके बाद आज उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बता दें कि निर्मला सीतारमण का उपचार AIIMS के मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स ने किया। उन्हें सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास यहां भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी सेहत में निरंतर सुधार हो रहे थे। आज उन्हें AIIMS से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

कांग्रेस का सबसे बड़ा नेता कौन ? सलमान खुर्शीद बोले- हमारे प्रमुख नेता गांधी परिवार...

पीएम मोदी की माँ हीराबेन की सेहत अब कैसी ? बड़े भाई सोमभाई ने दी जानकारी

बंगाल को भी मिलेगी वंदे भारत की सौगात, कल पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -