महाराष्ट्र: कोरोना के ग्राफ में दर्ज हुई गिरावट
महाराष्ट्र: कोरोना के ग्राफ में दर्ज हुई गिरावट
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में बीते शुक्रवार को कोरोना के ग्राफ में हल्की गिरावट नजर आई है। जी दरअसल राज्य में पीछे 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,620 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 59 मरीजों की मौत होने की खबर है। ऐसा होने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,73,092 और मृतकों की संख्या 1,39,470 हो गई है। इस बारे में जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी है। जी दरअसल स्वास्थ्य विभाग का कहना है, 'राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,943 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।' इसी के साथ यह भी कहा गया है कि, 'राज्य में अब तक कुल 63,97,018 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं।

राज्य में आज रिकवरी रेट 97.32 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।' मिली जानकारी के तहत नासिक संभाग में अकेले अहमदनगर जिले में 329 सहित 429 नए मामले सामने आए। इसी के साथ पुणे मंडल ने पुणे जिले में 290 सहित 789 नए मामले दर्ज किए। वहीं कोल्हापुर संभाग में 217 मामले, औरंगाबाद संभाग में 57 मामले, लातूर संभाग में 100 मामले, अकोला संभाग में आठ और नागपुर संभाग में 10 नए मामले दर्ज किए गए। आपको हम यह भी बता दें कि इस समय राज्य में 33,011 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं।

इसी के साथ 2,39,587 होम क्वारंटाइन में और 1,328 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। आप सभी जानते ही होंगे कि बीते गुरुवार को राज्य में 2,681 मामले सामने आए थे और 49 संक्रमितों की मौत हुई थी, हालांकि, सबसे अच्छी बात यह रही कि 2,413 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

IPL 2021: SRH से जीतने के बाद भी हार गई मुंबई, साफ़ हुई प्लेऑफ की तस्वीर

VIDEO: बेटे आर्यन को जेल जाते देख फूट-फूटकर रोईं माँ गौरी

जिस जेल में रहे थे संजय दत्त वही रात गुजारेंगे शाहरुख के बेटे, ख़ारिज हुई जमानत याचिका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -