महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा में शामिल हुए नारायण राणे के पुत्र नितेश, इस सीट से भरेंगे उम्मीदवारी
महाराष्ट्र चुनाव: भाजपा में शामिल हुए नारायण राणे के पुत्र नितेश, इस सीट से भरेंगे उम्मीदवारी
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने आज सिंधुदर्ग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ले ली है। नितेश ने भाजपा के जिलाध्यक्ष के उपस्थिति में कणकवली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता का फॉर्म भरा। भाजपा ने नितेश राणे को कणकवली विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोसित किया है।

इससे पहले मंगलवार (01 अक्टूबर) की रात को नारायण राणे ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद बगैर भाजपा में शामिल हुए नितेश को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को दिया जाने वाले एबी फॉर्म दे दिया गया था। वहीं,  शिवसेना, राणे परिवार को भाजपा द्वारा दी गई उम्मीदवारी का विरोध कर रही है। आपको बता दें कि शिवसेना ने यह ऐलान किया था कि, यदि नितेश राणे को भाजपा उम्मीदवार बनाती है, तो उस सीट से शिवसेना अपना अलग उम्मीदवार खड़ा करेगी। 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने कांग्रेस MLA पद से इस्तीफा दे दिया है। नारायण राणे ने मंगलवार (01 अक्टूबर) को विधानसभा स्पीकर को अपना  इस्तीफा दे दिया है। कणकवली से MLA नितेश नारायण राणे 'स्वाभिमान संगठन' नाम का संगठन भी संचालित करते हैं। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा की सभी सीटों पर मतदान किया जाएगा और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित होंगे।

नो प्लास्टिक: अमित शाह ने कुल्हड़ में लिया चाय का आनंद, दूसरे मंत्रियों ने भी स्टील की बोतल में पिया पानी

महाराष्ट्र चुनाव: 16.05 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं आदित्य ठाकरे, नामांकन पत्र में दी जानकारी

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे मनमोहन सिंह, 'पाक' ने भेजा था न्योता !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -