भारत में बनाया जा रहा है 'महादेव का हथियार', पलभर में होगा दुश्मन का नाश
भारत में बनाया जा रहा है 'महादेव का हथियार', पलभर में होगा दुश्मन का नाश
Share:

नई दिल्ली: भारत में अब भगवान महादेव के हथियार के नाम पर एक रॉकेट सिस्टम बनाया जा रहा है। यह एक लंबी दूरी का गाइडेड रॉकेट सिस्टम है। इसका नाम है महेश्वरास्त्र (Maheshwarastra)। पौराणिक कथाओं में जिक्र है कि महादेव के पास भी ऐसा ही हथियार था। जिसमें उनकी तीसरी आंख की ताकत थी। वह किसी को भी जलाकर राख कर देता था। अब जो रॉकेट बनाया जा रहा है, उसे आप देसी हिमार्स (Desi HIMARS) भी कह सकते हैं। 

महेश्वरास्त्र को बना रही है सोलार इंडस्ट्रीज (Solar Industries)। कंपनी के एक बड़े अफसर ने बताया कि ये सही है कि हमने नाम महादेव के अस्त्र से लिया है। इसकी ताकत भी वैसी ही होगी। यह गाइडेड रॉकेट सिस्टम है। हम इसके दो वर्जन बना रहे हैं। महेश्वरास्त्र-1 (Maheshwarastra-1) एवं महेश्वरास्त्र-2 (Maheshwarastra-2)। पहले वाले का रेंज 150 किमी एवं दूसरे वाले का 290 किमी होगा। अफसर ने यह डेढ़ वर्षों में बनकर तैयार हो जाएंगे। फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर 300 करोड़ रुपये लगे हैं। डेवलपमेंट तेजी से हो रहा है। इसकी रफ़्तार ही इसकी सबसे बड़ी मारक क्षमता है। यह आवाज की गति से चार गुना अधिक गति से दुश्मन की तरफ लपकेगी। यानी 5680 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति। यानी एक सेकेंड में लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करेगा। महेश्वरास्त्र-1 को आप देसी हिमार्स कह सकते हैं। दूसरा वर्जन ब्रह्मोस मिसाइल (BrahMos Missile) की टक्कर का होगा। यानी दुश्मन को बचने का कोई चांस नहीं। 

वही अभी पिनाका गाइडेड रॉकेट सिस्टम एवं सरफेस-टू-सरफेस मिसाइल (SSM) के बीच हथियार की कमी है। पिनाका की रेंज 75 किलोमीटर है जबकि SSM की 350 किलोमीटर है। इन दोनों के बीच हथियार की कमी थी। जिसे महेश्वरास्त्र गाइडेड रॉकेट सिस्टम पूरा करेगा। अफसर ने बताया कि असल में यह गाइडेड मिसाइल ही हैं, मगर हम इन्हें रॉकेट बुला रहे हैं। ये दोनों ही मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम से दागे जाने वाले रॉकेट्स होंगे। इन्हें टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम में भी गिना जा सकता है। यह M142 HIMARS जैसा ही होगा। यानी भारत को ऐसे मल्टिपल रॉकेट सिस्टम खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। जो पहले से हैं वो अपडेट होंगे। नए अपने देश में ही बनेंगे। इससे रक्षा क्षेत्र का खर्च बचेगा तथा देसी कंपनियों को फायदा प्राप्त होगा। 

'नीला, हरा, काला पहना देते, भगवा रंग ही क्यों पहनाया', फिल्म 'पठान' पर बोले पंडित प्रदीप मिश्रा

'शाहरुख खान अपनी बेटी के साथ बैठकर दिखाएं फिल्म', 'पठान' पर भड़के गिरीश गौतम

पठान फिल्म से जुड़ा JNU एंगल, BJP नेता का आया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -