भीष्म पितामह के Cooler की हवा के मामले में फैंस ने यूजर्स को दिया करारा जवाब
भीष्म पितामह के Cooler की हवा के मामले में फैंस ने यूजर्स को दिया करारा जवाब
Share:

कोरोना वायरस लॉकडाउन में रामायण (Ramayana)और महाभारत (Mahabharata) जैसे माइथोलॉजिकल शो लॉकडाउन के दिनों में लोगों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। हर कोई इन शोज को देखने में दिलचस्पी दिखा रहा है।इसके अलावा  देश के युवा तो रामायण और महाभारत को बड़ी ही बारीकी से देख रहे हैं। कुछ समय पहले ही फैंस को महाभारत के एक सीन में कूलर दिखा था। जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आई वैसे ही महाभारत के फैंस के बीच हंगामा मच गया और लोग मेकर्स को बुरी तरह ट्रोल करने लगे।

इसके साथ ही लोग बार-बार महाभारत के मेकर्स से सवाल कर रहे हैं कि क्या महाभारत के समय में कूलर जैसी मशीन काम करती थी। तो वहीं, कुछ लोगों ने तो मजेदार मीम्स बनाकर शो का मजाक बनाना शुरू कर दिया था।परन्तु इसी बीच सोशल मीडिया पर हो रही फजीहत के बीच कुछ लोग ऐसे भी है जो मेकर्स को जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। इन लोगों ने दावा किया है कि सीन में नजर आ रहा कूलर दरअसल एक खंभा है। एक यूजर ने इस तस्वीर का सच दिखाते हुए लिखा- 'यह एक खंभा है ना कि कूलर'...। तस्वीर देखकर आपको भी इस बात का यकीन हो जाएगा | ट्रोलिंग का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  कूलर की सच्चाई सामने आने के बाद अब महाभारत के फैंस उन लोगों की क्लास लगा रहे हैं जिनको सीन में खंभे की जगह कूलर दिखाई दिया था। इस घमासान के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर हो रहा ये हंगामा इस बात का सबूत है कि लोग महाभारत को कितनी गंभीरता से देखते हैं।इसके साथ ही टीआरपी के मामले में रामायण के बाद महाभारत ने भी अपना पूरा दबदबा बनाया हुआ है। इस हफ्ते महाभारत ने टीआरपी लिस्ट में दूसरी पोजीशन हासिल की है। टीवी की दुनिया में इतने शानदार नंबर देखकर कहना गलत नहीं होगा कि अब लोग महाभारत पर जी भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

 

बेहद खास अंदाज में देवोलीना ने दी रमजान की मुबारकबाद

टीवी की यह अदकारा शाहिर शेख से करना चाहती है शादी

भांजी संग रमजान पर शाहिर शेख ने शेयर की यह शानदार तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -