पंकज धीर की पूजा करते हैं लोग, इस गाँव में बना है उनका मंदिर
पंकज धीर की पूजा करते हैं लोग, इस गाँव में बना है उनका मंदिर
Share:

टीवी शो महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का आज जन्मदिन है। आज पंकज धीर अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर पंकज धीर ने जमकर नाम कमाया है लेकिन उनसे जुड़ा एक किस्सा जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनने के बाद आपके होश ही उड़ जाएंगे।

जी दरअसल जब उन्होंने महाभारत में कर्ण को रोल निभाया था उस समय लोगों को वह इतना पंसद आया था उनके मंदिर बना दिये गए। जी हां, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। इस बारे में खुद पंकज धीर बता चुके हैं। एक बार उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि, 'बस्तर औऱ करनाल में उनके मंदिर बना दिये और वहां पर शाम सुबह पूजा होती है।' उनके अनुसार मंदिर में उनकी 8 फीट की मुर्ति है। वहीँ जिस समय पंकज धीर खुद वहां जातें है तो लोग उनपर जमकर प्यार बरसाते हैं।

पंकज धीर मानते हैं महाभारत शो ने उन्हें बहुत नाम दिया है। वैसे पंकज धीर करियर के शुरुआत में नेगेटिव रोल्स के लिए मशहूर थे लेकिंड धीरे धीरे उन्होंने पॉजिटिव रोल निभाने शुरू किये और देखते ही देखते वह सभी के दिलों में बस गए। आज उनके लाखों फैंस हैं। वहीँ उनके बेटे निकितिन धीर भी फिल्मों में एक्टिव हैं और जमकर नाम कमा रहे हैं। आज पंकज धीर को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

अक्षय कुमार ने बिंदी लगाकर शेयर की फोटो, जानिए क्या है वजह

अमिताभ ने साझा की दिवाली एपिसोड की फोटो, पिता को याद कर लिखी ये पंक्तियाँ

झारखण्ड में इन झरनों में मिलेगी प्राकृतिक खूबसूरती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -