झाबुआ में ईसाई धर्मान्तरण करा रहे 9 लोग गिरफ्तार, 10 पर दर्ज हुई FIR
झाबुआ में ईसाई धर्मान्तरण करा रहे 9 लोग गिरफ्तार, 10 पर दर्ज हुई FIR
Share:

झाबुआ: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में धर्मान्तरण की कोशिश करते हुए 9 लोगों को अरेस्ट किया गया है। यह कार्रवाई विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर की गई है। यह मामला बुधवार (10 नवम्बर 2021) का है। यह गिरफ्तारी थांदला थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गाँव मानपुर से की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपितों में से 7 लोग राजस्थान और गुजरात से हैं। थांदला पुलिस के SDOP एम एस गवली ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, बुधवार को मानपुर गाँव में कुछ बाहरी लोगों के आने की जानकारी मिली थी। उनके संबंध में शिकायत हुई कि ये स्थानीय लोगों को लालच दे कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कह रहे हैं। यह कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीण नारू डामोर के घर पर चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस कुछ स्थानीय लोगों को लेकर मौके पर पहुँची। सूचना सही पाई गई और गुजरात, राजस्थान के 7 निवासियों समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मौके से 9 आरोपितों को अरेस्ट कर लिया गया। इन सभी पर मध्य प्रदेश धर्मान्तरण विरोधी क़ानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जरुरी कार्रवाई के बाद इन सभी को गुरुवार (11 नवम्बर 2021) को जेल भेज दिया गया है।

इससे पहले बुधवार को अवैध धर्मान्तरण के विरोध में VHP ने इंदौर में प्रेस वार्ता की थी। इसमें VHP महासचिव मिलिंद परांडे ने पत्रकारों को सम्बोधित किया था। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने झाबुआ के कुछ सरकारी अधिकारियों पर ही धर्मान्तरण को बढ़ावा देने का इल्जाम लगाया था। विहिप ने धर्मान्तरण में शामिल हर किसी पर सख्त कार्रवाई की माँग भी की थी।

इज़राइल सरकार ने नए कोविड वैरिएंट से निपटने के लिए राष्ट्रीय ड्रिल आयोजित की

जल्द ही बच्चों की कोरोना वैक्सीन के लिए जारी की जा सकती है गाइड लाइन

दक्षिण कोरिया ने ईंधन के दाम कम किये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -