मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे : कभी कांग्रेस आगे तो कभी बीजेपी
मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजे : कभी कांग्रेस आगे तो कभी बीजेपी
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुक़ाबला चल रहा है, बता दें कि आंकड़े लगातार बदल रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है। साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 165 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के खाते में 58 सीटें आईं थीं। मध्य प्रदेश में वोटों गिनती आगे बढ़ने के साथ कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भी इजाफा हो रहा है।

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम लाइव: खरीद-फरोख्त के डर से मायावती ने अपने प्रत्याशियों को बुलाया दिल्ली

अब तक गिने गए कुल वोटों में से कांग्रेस को 41.2 फ़ीसद वोट हासिल हुए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने 41.3 फ़ीसदी वोट हासिल किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में छह फ़ीसदी वोट आए हैं। बीएसपी ने 4.6 फ़ीसदी वोट हासिल किए हैं। 1.5 फ़ीसद वोट नोटा में दर्ज़ हुए हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया और वोटरों का आभार जताते हुए कहा,आपका जो भी निर्णय रहा हो, उसे अपने शीश पर लगाकर आपके निर्णय का पालन करना हम सब जनसेवकों का दायित्व है।

2013 का प्रदर्शन दोहरा रही है बसपा,दोस्ती करके मुनाफे में रहती कांग्रेस

बघेलखंड क्षेत्र में बीजेपी 35 और कांग्रेस 19 सीटों पर आगे है।
भोपाल क्षेत्र में बीजेपी 13 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है।
चंबल क्षेत्र में कांग्रेस 24 और बीजेपी छह सीटों पर आगे है।
महाकौशल क्षेत्र में कांग्रेस 25 और बीजेपी 15 सीटों पर आगे है।
मालवा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही 21-21 सीटों पर आगे हैं।
निमाड़ क्षेत्र में बीजेपी 15 और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे है।
इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है, भारतीय जनता पार्टी की सीटें घटती दिख रही हैं लेकिन अब तक आए रुझानों में 15 साल से राज्य की सत्ता पर काबिज पार्टी कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है।


खबरें और भी

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम लाइव: रमन सिंह का विजय रथ थमा, कांग्रेस की सरकार बनना तय

तेलंगाना चुनाव परिणाम: चंद्रशेखर राव 50 हजार वोटों से जीते

छत्तीसगढ़ चुनाव परिणाम लाइव: कांग्रेस के अमरजीत भगत 30 हज़ार मतों से विजयी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -