अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम यादगार बनाए जाए: CM शिवराज सिंह चौहान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम यादगार बनाए जाए: CM शिवराज सिंह चौहान
Share:

भोपाल: इस महीने की 8 तारीख को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने वाला है। ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि, 'महिला सशक्तिकरण के प्रतीक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम यादगार बनाए जाएं। इनका संदेश दूर तक जाना चाहिए। कार्यक्रम सिर्फ कर्मकांड न हों बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने के कार्य भी निरंतर किए जाएं।' यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते शुक्रवार को मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कही। यह समीक्षा बैठक आठ मार्च महिला दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए की गई थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'कार्यक्रमों में संघर्ष से सफलता तक पहुंची महिलाएं स्वयं अपनी कहानी कहें। कार्यक्रमों का स्वरूप ऐसा हो, जिसे याद रखा जाए। महिला दिवस पर वे राजधानी में विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं के साथ वृक्षारोपण में सम्मिलित होंगे।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि 08 मार्च को हो रहे दो प्रमुख राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में प्रथम कार्यक्रम हुनर हाट होगा। यह कार्यक्रम भोपाल हाट में सुबह 10।30 बजे आरम्भ होगा। वहीँ दूसरा प्रमुख कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से होगा।

कहा जा रहा है इस कार्यक्रम में लगभग 6 हजार प्रतिभागी रहेंगे। वैसे इस कार्यक्रम में ग्रामीण स्व-सहायता समूहों को 200 करोड़ का ऋण का भी वितरण किया जाने वाला है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण ग्राम पंचायतों में भी नजर आएगा। ठीक ऐसे ही भोपाल हाट में हो रहे हुनर हाट की तर्ज पर जिलों में भी कार्यक्रम होंगे।

इंदौर: छह लोगों में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन

देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन ने पकड़ी तेजी, अब तक 1 करोड़ से अधिक लोगों को लगाया जा चुका है टीका

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मीठी बातों में मारा तना, कहा- नंदीग्राम में आपका स्वागत है, मगर आप हारकर जाएंगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -