प्रेमी सलमान के लिए पति जगदीश को छोड़ा, अब जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग
प्रेमी सलमान के लिए पति जगदीश को छोड़ा, अब जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ पति को छोड़कर लिव इन में रह रही महिला पर उसके प्रेमी ने चहरे पर चाकू से ऐसा हमला किया जो उसे जीवनभर परेशान करता रहेगा। महिला समुदाय विशेष के इस प्रेमी पर पिछले कुछ दिनों से निरंतर शादी करने का दबाव बना रही थी। प्रेमी ने जब उससे शादी करने से मना कर दिया तो दोनों के बीच मंगलवार देर रात को खूब विवाद हुआ। प्रेमी ने महिला के चहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए तथा फरार हो गया। महिला को गंभीर हालत में उज्जैन के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है।

वारदात उज्जैन के पंवासा थाना इलाके की है। बताया जाता है कि लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने जब अपने प्रेमी सलमान से शादी करने की बात ही तब वह भड़क गया तथा चाकू से हमला कर के चोटिल कर दिया। चोटिल महिला ने बताया की एक वर्ष पहले अपने पति जगदीश के साथ रहने उज्जैन आई थी। पति पत्नी किराये का मकान लेकर रहने लगे थे। इस के चलते महिला की उसी क्षेत्र में रहने वाले सलमान से बातचीत होने लगी। यह बात महिला के पति जगदीश को पसंद नहीं थी। इस कारण पति ने उसको छोड़ दिया और चला गया। वही पति के जाने के बाद महिला स्वतंत्र हो गई तथा सलमान के साथ लिव इन में रहने लगी। हालांकि कुछ दिन पश्चात् ही उसका प्रेमी सलमान से मोह भंग होने लगा। वह दोबारा जब पति के पास गई तो उसने उसको रखने से मना कर दिया। 

फिर महिला दोबारा सलमान के पास वापस चली गई। महिला ने सलमान से कहा कि तुमने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया। तुम्हारे कारण मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया। अब तुम मुझसे शादी करो। वहीं सलमान बार बार महिला की बात को टालता रहा। आखिरकार मंगलवार देर रात को वही हुआ जिसका डर था। दोनों में मंगलवार रात को झगड़ा हो गया। सलमान ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। आखिरकार बच्चे जब चीखने चिल्लाने लगे तब शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए। लोगों ने चोटिल महिला को चिकित्सालय पहुंचाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया ने बताया की महिला लिव इन में रह रही थी। शादी की बात को लेकर लेकर सलमान से उसका झगड़ा हुआ। सलमान ने महिला को बुरी तरह पीटा तथा चाकू से हमला कर भाग निकला। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

रास्ते में गाड़ी रुकवाकर दिनदहाड़े बीटेक स्टूडेंट पर किए चाकू से वार, मची सनसनी

पबजी के प्यार के लिए अब झारखंड से आई बंगाल की 'सीमा', दिलचस्प है लव स्टोरी

कटिहार कांड पर बोले चिराग पासवान- 'ये जंगलराज नहीं तो क्या है?'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -