कटिहार कांड पर बोले चिराग पासवान- 'ये जंगलराज नहीं तो क्या है?'
कटिहार कांड पर बोले चिराग पासवान- 'ये जंगलराज नहीं तो क्या है?'
Share:

कटिहार: बिहार में कटिहार कांड को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बुधवार को अनियमित बिजली आपूर्ति के खिलाफ पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 2 व्यक्तियों की जान चली गई। एवं कई पुलिसकर्मी तथा लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। जिस पर लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि अब बिहार में सवाल के जवाब में केवल लाठी एवं गोली मिलती है। मुख्यमंत्री नीतीश लाठी-गोली का शासन चला रहे हैं। ये जंगलराज नहीं तो क्या है?

चिराग ने कहा कि बिहार में अगर छात्र सड़क पर उतरता हो लाठी खाता है, शिक्षक उतरते हैं तो लाठी खाते हैं। बिहार की जनता परेशानियों के खिलाफ उतरती है तो उसे भी लाठी मिलती है। क्या नीतीशराज में हर सवाल का जवाब लाठी ही है। नीतीश कुमार जिस जंगलराज की बात करते थे, क्या ये वो जंगलराज नहीं है? बिहार में अब सीएम लाठी-गोली का शासन चला रहे हैं। चिराग ने कहा कि यदि अनियमित बिजली की मांग को लेकर प्रदर्शन उग्र हो रहा था तो पुलिस को उपद्रवियों को गिरफ्तार करना चाहिए था। कानून में तो इसी का प्रावधान है, ना कि आप किसी पर गोली चला देंगे। तो फिर कानून की धाराओं का क्या मतलब रह जाएगा।

वही इससे पहले चिराग ने ट्वीट कर कहा था कि अभी बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी ने बयान दिया है कि देश के प्रधानमंत्री जी घबराए हुए है, मणिपुर कांड पर बोलना चाहिए. श्रीमान ! आप क्यों इतना चिंतित है, आपको भी बेगूसराय कांड पर बोलना चाहिए, मशरक में जहरीली शराब से हुई मौत तथा आरा में नरसंहार पर भी तो बोलना चाहिए था मगर आपसे पूछने के बाद तो आपका बयान आता है कि "हमको तो कुछ पता ही नहीं है , दिखवा लेते है" माननीय मुख्यमंत्री जी जिनके घर शीशे के होते है वो दूसरों के घरों में पत्थर नहीं मारा करते।

'बहुत छोटी घटना, होती रहती है..', कॉलेज में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाने पर बोले कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर

'2019 से 2021 के बीच देशभर से लापता हुईं 10 लाख महिलाएं..', NCRB के हवाले से गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

चुनाव से पहले एक्शन में दिखे अमित शाह! रात 12 बजे तक भोपाल में चली बैठक, 30 को आएंगे इंदौर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -