फहमान खान को छोड़ इस एक्टर पर आया सुंबुल तौकीर खान का दिल, खुद अदाकारा ने किया खुलासा
फहमान खान को छोड़ इस एक्टर पर आया सुंबुल तौकीर खान का दिल, खुद अदाकारा ने किया खुलासा
Share:

टीवी की जानी मानी मशहूर अदाकारा सुंबुल तौकीर खान ने शो इमली से घर-घर अपनी पहचान बनाई। अब वह काव्या एक जज्बा एक जुनून में दिखाई दे रही हैं। इमली सीरियल में उनके सह-कलाकार थे फहमान खान जिनके साथ उनके लिंकअप की खबरें आती थीं। अब कुछ वक़्त से सुंबुल का नाम सीरियल काव्या के उनके सह-कलाकार मिश्कत वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। शो में दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी सबको पसंद आ रही है। अब सुंबुल ने स्वयं इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुंबुल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें अब इन खबरों से फर्क नहीं पड़ता। पहले इससे उन्हें बहुत फर्क पड़ता था, मगर अब उन्हें इसकी आदत हो गई है। वह बोलीं, मुझे अब समझ आ गया है कि यह सब चीजें होंगी। लोग आपको ऑनस्क्रीन देखोगे तथा सोचेंगे कि इनके बीच कुछ है। अब मैं कोई और शो करूंगी तो तब भी उसके को-स्टार के साथ मेरा नाम जोड़ा जाएगा। बता दें कि हाल ही में खबर आई कि काव्या एक जज्बा बंद होने वाला है। शो की शुरुआत वर्ष 2023 सितंबर में हुई थीं। 

वही जब सुंबुल से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने चर्चा करते हुए कहा था कि यब सब खबरें गलत हैं। कौन है जो ये सब फेक खबरें फैला रहा है। मैं अपने प्रशंसकों से यही रिक्वेस्ट करूंगी कि इन अफवाहों पर विश्वास ना करें। ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। बता दें कि सुंबुल शो में IAS अधिकारी की भूमिका निभा रही हूं। शो में दिखाया जाता है कि वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फंस जाती हैं। वहीं अधिराज यानी कि निशकट, काव्या के लिए अपने IAS अधिकारी का सपना छोड़ देता है।

जब बॉलीवुड की इस अदाकारा के लिए सिक्योरिटी में खड़े हो गए थे सलमान खान, खुद एक्ट्रेस ने शेयर किया किस्सा

कंगना रनौत ने शेयर किया PM मोदी का 10 साल पुराना वीडियो, CAA पर कही थी ये बात

'कभी-कभी पैरेंट्स का न होना 'आशीर्वाद' की तरह होता है', बेटी त्रिशाला की पोस्ट देख संजय दत्त पर भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -