सलमान खान को सताया लॉरेंस का डर! एक्टर के इस वीडियो को देख बोले लोग
सलमान खान को सताया लॉरेंस का डर! एक्टर के इस वीडियो को देख बोले लोग
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान थिएटर्स में है। इस बीच उनका मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो ख़बरों में है। इसमें भीड़ से घिरे सलमान खान कुछ गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। साथ में उनका बॉडीगार्ड शेरा भी है। वह प्रशंसकों को सलमान से दूर करने का प्रयास कर रहा है। इस वीडियो पर लोगों के कई प्रकार के कमेंट्स हैं। कई लोगों ने सलमान को ऐरोंगेंट बताया है। 

बुधवार शाम सलमान खान दुबई से लौटे। मुंबई हवाईअड्डे पर उनको भीड़ ने घेर लिया। वहां सलमान के कुछ प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच एक शख्स ने सलमान से हाथ मिलाने का प्रयास किया। सलमान ने उसकी तरफ गुस्से से देखा और शेरा की तरफ संकेत किया। शेरा ने उस व्यक्ति को धक्का देकर दूर कर दिया। यह वीडियो वायरल है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

वीडियो पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं। सलमान के फैन, दिखा दिया न ठेंगा। पता नहीं क्या रहता है। हाथ मिलाएंगे जनाब। मिला लिया हाथ? एक ने लिखा है, इसीलिए हर कोई इनसे नफरत करता है। एक और कमेंट है, लॉरेंस का डर है भाई इसीलिए प्रशंसकों के साथ नहीं मिल रहा। एक शख्स का कमेंट है, क्यों लोग इतना भाव देते हैं इनको। एक ने लिखा है, मूवी फ्लॉप होने का गुस्सा। सलमान दुबई में एक ईद पार्टी में गए थे। वहां से भी उनके कई वीडियोज वायरल हुए थे। एक प्रशंसक ने उन्हें भीड़ में शादी के लिए प्रपोज किया था। बता दें की सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हो चुकी है।

ऐश्वर्या राय के नए फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का टेम्प्रेचर, अभिषेक बच्चन भी हुए दीवाने

रुला देगी आपको सलमान की फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर की कहानी

डिलीवरी के बाद आलिया भट्ट ने सर्जरी से कम किया वजन! खुद किया ये खुलासा

'गोविंदा ने खुद बर्बाद किया अपना करियर', इस मशहूर डायरेक्टर ने किए चौंकाने वाले खुलासे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -