राम-सीता के किरदार में लीक हुई रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें, अवतार देख फैंस हुए दीवाने
राम-सीता के किरदार में लीक हुई रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें, अवतार देख फैंस हुए दीवाने
Share:

मशहूर फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण इस वक़्त की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। अप्रैल के आरम्भ से एक्टर्स ने शूटिंग आरम्भ कर दी थी। रणबीर कपूर को राम की भूमिका में देखने के लिए प्रशंसक इंतजार में बैठे थे। अब सेट से कुछ ऐसी फोटोज लीक हुई हैं जिन्होंने फिल्म के लिए प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। मुंबई में रामायण की शूटिंग के लिए एक ग्रैंड सेट लगाया गया है। इसी सेट से फोटोज लीक हुई हैं जिसमें साई पल्लवी सीता एवं रणबीर राम की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।

रामायण के सेट से लीक हुईं फोटोज में रणबीर राम बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने भगवा नहीं बल्कि मरहून एवं पर्पल रंग का आउटफिट कैरी किया है। गले में सोने का हार एवं बाजुबंध पहना हुआ है। साई पल्लवी भी सीता के पहनावे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री के चेहरे पर सादगी झलक रही है। पहली कुछ फोटोज को देख कर लग रहा है कि ये शेड्यूल राम-सीता की शादी के बाद वाला है। दोनों राजा-रानी बने दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by OCD Times (@ocdtimesnew)

टीवी और फिल्मों की रामायण में राम एवं सीता भगवा रंग के पहनावे में दिखाई दिए हैं। मगर नितेश तिवारी ने अपनी इस रामायण को अलग रंग देने का प्रयास किया है। साथ ही सादगी को भी बरक़रार रखते हुए एक्टर्स को साधारण लुक दिया है। हाल में सेट से कैकयी बनी लारा दत्ता एवं मंथरा की भूमिका में शीबा चड्ढा की भी कुछ फोटोज लीक हुई थीं। मुंबई में बने ग्रैंड सेट पर राम के जन्म, गुरुकुल, राम-सीता विवाह जैसे कुछ महत्वपूर्ण सीन शूट किए गए हैं। जुलाई से रावण एवं हनुमान की भूमिका निभाने वाले यश और सनी देओल अपने हिस्से की शूटिंग आरम्भ करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामायण के अगले शेड्यूल की शूटिंग लंदन में हो सकती है।

हॉलीवुड डेब्यू पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी, किया ये बड़ा खुलासा

वजन बढ़ने से डिप्रेशन में चली गईं थीं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, खुद बयां किया दर्द

इंटरनेट पर वायरल हुआ शिल्पा शेट्टी और ऐश्वर्या राय का सालों पुराना VIDEO, लुक ने जीता फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -