पंजाब के रास्ते पाकिस्तान भेज रहा 2000 रूपए के जाली नोट
पंजाब के रास्ते पाकिस्तान भेज रहा 2000 रूपए के जाली नोट
Share:

पंजाब। पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक महिला तस्कर को पकड़ा है। दरअसल इस महिला को पुलिस ने जाली नोट भारत में लाने के प्रयास में पकड़ा है। दरअसल महिला तस्कर के पास से 2000 रूपए के जाली नोट मिले हैं। इस महिला से करीब 15 लाख रूपए के जाली नोट बरामद हुए हैं। इसे पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। तस्कर के पास से 500 रूपए के पुराने नोट भी पकड़े गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महिला मोटरसाइकिल सवार के साथ शहर में ही कहीं जा रही थी। इनके साथ एक अन्य आरोपी शामिल था। मगर पुलिस द्वारा रोके जाने पर और पकड़े जाने के डर से मोटरसाइकिल सवार आरोपी भाग निकले।

अब इनकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान कथित तौर पर पहले भी इस तरह की साजिश कर चुका है। इसे पाकिस्तान की बड़ी साजिश माना जा रहा है। अब पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी है और महिला से पूछताछ की जा रही है।

ज्वेलर के यहां से मिले 83 लाख के नोट

सामने आ रहे नोटबन्दी के दुष्परिणाम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -