ज्वेलर के यहां से मिले 83 लाख के नोट
ज्वेलर के यहां से मिले 83 लाख के नोट
Share:

नई दिल्ली। नोटबंदी के 40 दिन बीत जाने के बाद अब बड़े पैमाने पर कई स्थानों से नकदी और सोना बरामद हो रहा है। कुछ ऐसा ही हुआ गुजरात के राजकोट में। दरअसल एक ज्वेलर के यहां से 83.76 लाख की नकदी बरामद होने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल इस मामले में पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई की। यह कार्रवाई कच्छ के भुज टाउन में हुई। मिली जानकारी के अनुसार ज्वैलर गढ़ेचा के घर पर अधिकारियों द्वारा दबिश दी गई।

दरअसल यहां पर किशोर की भुज में आभूषणों की शाॅप है। इतना ही नहीं किशोर के साथ पुलिस ने कुछ और आरोपियों से पूछताछ की है। इन लोगों को पकड़ लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जो राशि बरामद की गई है उनमें 2000 रूपए के नोट थे जिसमें 1782 नोट मिले हैं।

तो दूसरी ओर 3282 नोट 1 हजार रूपए के बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि 500 रूपए और 1000 रूपए के पुराने नोट बंद किए जाने के ठीक बाद बड़े पैमाने पर लोग ज्वेलरी शाॅप्स पर पहुंचे थे और टनों सोना कुछ ही समय में बिक गया था।

RBI ने वापस लिया फैसला, 5000 से ज़्यादा जमा करने पर नहीं होगी पूछताछ

सातारा में सहकारी बैंक पर IT डिपार्टमेंट ने

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -