Kumkum Bhagya : रणवीर के प्यार को समझ पायेगी प्राची, जानिये है पूरी बात
Kumkum Bhagya : रणवीर के प्यार को समझ पायेगी प्राची, जानिये है पूरी बात
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि रणवीर और आर्यन प्राची के घर में प्रवेश करने को लेकर घबराए हुए हैं। दोनों यह फैसला करते हैं कि यदि प्राची इस बारे में बात नहीं करना चाहेगी तो वे प्रपोज नहीं करेंगे। प्रज्ञा घर में रणवीर और आर्यन का स्वागत करती है और देखती है कि दोनों नर्वस हैं। रणवीर ने आर्यन से शहाना से यह पता लगाने के कहा कि क्या वह रणवीर और प्राची के बारे में कुछ जानती है। 

इसके अलावा शहाना कहती है कि घर में हर कोई रणवीर और प्राची के बारे में जानते हैं। इसी बीच आर्यन को लगता है कि रणवीर ने नशे में ही प्राची को प्रपोज कर दिया है। रणवीर प्राची से पूछता है कि कल मैंने तुम्हें क्या कहा, इस पर प्राची ने कहा कि मैंने तो हां कह दिया था। रणवीर को यह नहीं लगता कि प्राची उस फाइल के बारे में बात कर रही है, जिसे रणवीर ने मांगा था। कुमकुम भाग्य के अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि रिया संजू से कहती है कि तुम्हें प्राची का एमएमएस बनाने की जरूरत है। 

रिया कहती है कि इसके बाद वह उस क्लिप को फैलाएंगे और सार्वजनिक रूप से प्राची को शर्मिंदा करेंगे। इधर रणवीर प्राची के कमरे में यह कहते हुए उसे समझाने की कोशिश कर रहा है कि वह मजाक नहीं कर रहा है। रणवीर कहता है कि मैंने जो कहा उसको लेकर मैं बहुत ज्यादा गंभीर हूं। प्राची क्लूलेस है। रणवीर बताता है कि मैं अपने परिवार के साथ सबकुछ फाइनल करना चाहता हूं। क्या प्राची समझ पाएगी कि रणवीर उससे प्यार करता है? जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

BB13 : शहनाज के ऐसा करने पर भड़के सिद्धार्थ, कहा- 'अपनी एक्टिंग कही'...

सोनाक्षी लेने वाली है बड़ा फैसला रोहित है अनजान, सुमनकर सकती है बबाल

BB13 : इस कंटेस्टेंट के रिलेशनशिप में आने वाला है काफी चेंज, प्रेमज्योतिष ने किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -