दिव्यांका त्रिपाठी से खुश हुए रोहित शेट्टी, बोले- दिव्यांका ने मुझे हैरान किया...
दिव्यांका त्रिपाठी से खुश हुए रोहित शेट्टी, बोले- दिव्यांका ने मुझे हैरान किया...
Share:

चर्चित टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 11 शीघ्र ही टेलीविज़न पर दस्तक देने वाला है। बृहस्पतिवार को शो का प्रेस लॉन्च रखा गया। जहां होस्ट रोहित शेट्टी सहित शो के प्रतियोगियों ने शो से संबंधित अपना अनुभव शेयर किया। कोरोना काल में शो की शूटिंग बगैर किसी रुकावट के केपटाउन में पूरी हुई। इसे रोहित शेट्टी बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं। 

रोहित शेट्टी ने की दिव्यांका की प्रशंसा:-
वही शो के लॉन्च पर होस्ट रोहित शेट्टी ने प्रतियोगियों को लेकर कई जबरदस्त खुलासे किए। रोहिट शेट्टी ने बताया कि कुछ प्रतियोगियों के प्रदर्शन ने उन्हें सरप्राइज किया। वे बोलते हैं- दिव्यांका त्रिपाठी ने मुझे हैरान किया। अधिकतर मुझे पता होता है कि कौन प्रतियोगी टास्क के दौरान डरेगा तथा चिंता करेगा, मगर दिव्यांका फीयरलेस हैं। विशाल आदित्य सिंह हिम्मत वाले हैं। उनमें किसी भी चीज में कूदने का जज्बा है। अर्जुन बिजलानी ने भी बेहतरीन टास्क किए। 

सभी प्रतियोगियों के बारे में बोलते हुए रोहित शेट्टी ने बताया- सभी डेयरिंग एवं हिम्मतवाले हैं। एक वक़्त के पश्चात् हर कोई ऊर्जा से भरपूर था तथा स्टंट कर रहा था। पहली बार हर कोई डरा और मुझे लगता है ये शो ही ऐसा है जहां ऐसी चीजें करनी होती हैं जो आपको डराए। सभी स्टार्स हैं स्टंटमैन नहीं। इसलिए हमारे ऊपर बड़ा जिम्मा था। कोरोना काल के कारण हमें ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता थी। शुक्र है सब अच्छे से निपट गया तथा सभी सुरक्षित घर वापस लौट आए।

रंग-बिरंगे पैंटसूट में श्वेता तिवारी ने बिखेरे जलवे, कीमत उड़ा देगी होश

जल्द ऑफ एयर होने वाला है ये मशहूर सीरियल, फैंस को लगेगा झटका

एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई निया शर्मा, कातिलाना अदाओं ने किया फैंस को घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -