MP के बाद पंजाब में किसान आंदोलन, 12 जून से होगा आगाज
MP के बाद पंजाब में किसान आंदोलन, 12 जून से होगा आगाज
Share:

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में किसानों द्वारा कर्ज माफी और अन्य मसलों को लेकर आंदोलन किए जाने के बाद अब पंजाब में भी किसान अपनी मांगों को लेकर एकजुट होने लगे हैं। भारतीय किसान संघ की पंजाब इकाई के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने चंडीगढ़ में किसान नेताओं से चर्चा की। किसान नेताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कल अर्थात 10 जून को किसान संगठनों के साथ बैठक होगी।

बैठक का आयोजन दिल्ली में होगा। इतना ही नहीं 12 जून से पंजाब में किसानों की कर्जमाफी के मसले को लेकर आंदोलन प्रारंभ होगा। भारतीय किसान संघ, राजेवाल समूह के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल नेप्रदेश सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भले ही अर्थव्यवस्था कमजोर होने की बात कर रहे हैं मगर किसानों के बीच उन्होंने कर्जमाफी का आंदोलन कर दिया। बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि विधानसभा सत्र में पंजाब सरकार द्वारा किसानों की कर्जमाफी को लेकर किसी तरह की घोषणा नहीं की गई।

राजेवाल ने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने कर्ज माफी को लेकर आवश्यक कदम नहीं उठाए तो फिर पंजाब मेें भी महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश जैसा आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब में लगभग 60 किसानों द्वारा कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की जा चुकी है।

पंजाब राज्य के मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार के मंत्रियों ने कर्जमाफी को लेकर मंथन करने में लगी है लेकिन सरकार के लिए बड़ी परेशानी यह है कि उसके राजकोष में कर्जमाफी को लेकर प्रबंध करने के लिए पर्याप्त धन नहीं है। चुनाव के पहले कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी का लेकर वादा किया था मगर अब सरकार बनने के बाद उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया। कांग्रेस ने कहा है कि उसे कर्जमाफी का प्रबंध करने मेें कुछ समय लगेगा।

CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिए बंगला खाली करवाने के निर्देश

MP और MH में भड़का किसान आंदोलन, कई स्थानों पर आगजनी व तोड़फोड़ की घटना

महाराष्ट्र किसान आंदोलन हिंसक हुआ , सुरक्षा के साये में रवाना हुए दूध टैंकर

राहुल के बाद अब AAP ने किया मंदसौर का रूख, गर्माने लगी राजनीति

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -