'जितने भी हिन्दू सामने आए मार दो, आज हम 2-4 हिन्दुओं को काटेंगे', राम यात्रा पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने किया जानलेवा हमला
'जितने भी हिन्दू सामने आए मार दो, आज हम 2-4 हिन्दुओं को काटेंगे', राम यात्रा पर इस्लामी कट्टरपंथियों ने किया जानलेवा हमला
Share:

वडोदरा: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर पुरे देश में जश्न मनाया जा रहा था। हालाँकि, यह दिन भी इस्लामी कट्टरपंथियों की हिंसा से नहीं बच सका। गुजरात में दो स्थानों पर हिन्दुओं की शोभा यात्रा पर पत्थरबाजी हुई। 21 जनवरी 2024 को मेहसाणा के खेड़ालू में हिन्दुओं पर हमला हुआ तो वहीं वडोदरा के भोज गाँव में 22 जनवरी के दिन मुस्लिम भीड़ ने हिन्दुओं पर तब हमला किया जब वह प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा निकाल रहे थे। वडोदरा के भोज गाँव में हिन्दुओं पर हुए इस हमले के पश्चात् पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR में सामने आया है कि कैसे मुस्लिम भीड़ ने हिन्दुओं पर हमला किया तथा उन्हें मारने का प्रयास किया।

वही इस मामले में 22 जनवरी 2024 को FIR दर्ज हुई थी। FIR में बताया गया है कि शोभायात्रा भोज गाँव में दोपहर 2 बजे रामजी मंदिर से चालू हुई। इसमें 500 से 700 हिन्दू सम्मिलित थे। इस यात्रा में वह गाते-बजाते हुए चल रहे थे। उनके साथ 3 डीजे भी थे। यह यात्रा तकरीबन डेढ़ घंटे के बाद नगीना मस्जिद पहुँची। आयोजकों ने बताया है कि इस के चलते डीजे बंद कर दिया गया था। इसी वक़्त कुछ मुस्लिम इस यात्रा के सामने नगीना मस्जिद वाली गली में आ गए तथा धमकियाँ देने लगे। उन्होंने कहा, “दोबारा ऐसा करने का प्रयास मत करना, क्योंकि आज हम 2-4 हिन्दुओं को काटेंगे। जितने भी हिन्दू सामने पड़े मार दो।” तत्पश्चात, कट्टरपंथी यात्रा पर हमला करने के लिए आगे बढ़ गए और चिल्लाने लगे कि किसी को जिन्दा नहीं छोड़ना है।

मुस्लिमों के हमले के पश्चात् यात्रा में सम्मिलित लोग वहाँ से हट गए। इस के चलते उन पर पत्थरों की बारिश होने लगी। मुस्लिम भीड़ ने उन्हें मारने की नीयत से हमला जारी रखा। यहाँ उपस्थित पुलिसकर्मियों ने भी दंगाइयों को रोकने का प्रयास किया लेकिन दंगाई पत्थर बरसाते रहे। तत्पश्चात, पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए मुस्लिम भीड़ पर लाठीचार्ज किया तथा उन्हें वहाँ से खदेड़ दिया। इस हमले में 8 लोग घायल हैं, जिनमें 6 महिलाएँ हैं। हमले में पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। FIR में यह भी बताया गया है कि इससे पहले हिन्दुओं ने जो भगवा ध्वज रास्ते में लगाए थे, उन्हें भी 18 जनवरी को उखाड़ कर फेंक दिया गया था। इस विषय में यात्रा के आयोजकों ने पुलिस को खबर भी दी थी। इस हिंसा के मामले में पुलिस ने धारा 120बी, 143, 144, 147 148, 149, 152, 153A, 295A, 323, 332, 324, 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि अभी तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

'हम ममता बनर्जी के बिना इंडिया ब्लॉक की कल्पना नहीं कर सकते हैं', TMC के ऐलान पर आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया

टूटा I.N.D.I. गठबंधन! ममता बनर्जी के बाद भगवंत मान ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

IPL 2024 को लेकर बड़ा ऐलान, चुनाव के कारण होगा ये बदलाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -