'हम ममता बनर्जी के बिना इंडिया ब्लॉक की कल्पना नहीं कर सकते हैं', TMC के ऐलान पर आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया
'हम ममता बनर्जी के बिना इंडिया ब्लॉक की कल्पना नहीं कर सकते हैं', TMC के ऐलान पर आई कांग्रेस की प्रतिक्रिया
Share:

नई दिल्ली: बुधवार को विपक्ष गठबंधन 'इंडिया' ब्लॉक को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने घोषणा कर दी है कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। ममता ने सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है तथा कांग्रेस पर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला नहीं निकालने का हवाला दिया है। हालांकि, ममता के कड़े रुख के पश्चता कांग्रेस नरम पड़ी है एवं डैमेज कंट्रोल का प्रयास करने लगे है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हम ममता बनर्जी के बिना इंडिया ब्लॉक की कल्पना नहीं कर सकते हैं। इस सिलसिले में शिवसेना (उद्धव गुट) और CPM ने भी बयान दिया है।

कांग्रेस नेता जयराम का कहना था कि मार्ग में कभी-कभी स्पीड ब्रेकर आ जाते हैं, कभी-कभी हरी बत्ती आ जाती है। हम ममता जी के बिना INDIA गटबंधन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है जो चर्चा चल रही है। INDIA ब्लॉक एकजुट होकर बंगाल में चुनाव लडे़गा। हमारा मुख्य उद्देश्य देश और बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को पराजित करना है। हम इसी सोच के साथ बंगाल में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी का पूरा बयान है कि हम भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहते हैं। ये एक लंबा सफर है। उन्होंने कहा, तृणमूल कांग्रेस INDIA गठबंधन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्तंभ है। कुछ न कुछ रास्ता निकाला जाएगा।

बता दें कि ममता बनर्जी ने कहा कि हमने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। मैंने उन्हें जो भी प्रस्ताव दिया, उन्होंने सभी को अस्वीकार कर दिया। ऐसे में हमने बंगाल में अकेले जाने का निर्णय लिया है। ममता का यह ऐलान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ तीखी नोकझोंक के एक दिन बाद आया है। अधीर ने पश्चिम बंगाल की सीएम की आलोचना की थी तथा उन्हें अवसरवादी कहा था। अधीर ने कहा था कि कांग्रेस बिना TMC की सहायता के लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

टूटा I.N.D.I. गठबंधन! ममता बनर्जी के बाद भगवंत मान ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

IPL 2024 को लेकर बड़ा ऐलान, चुनाव के कारण होगा ये बदलाव

हलवा सेरेमनी से लेकर बजट के पेश होने तक, जानिए क्या क्या होता है हमेशा खास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -