चित्रकूट : जुड़वा भाइयों के शव बरामद होने के बाद शहर में भारी बवाल
चित्रकूट : जुड़वा भाइयों के शव बरामद होने के बाद शहर में भारी बवाल
Share:

चित्रकूट : जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से अपहृत तेल उद्यमी के जुड़वा पुत्रों के शव आज बरामद हुए हैं। दोनों बच्चों के शव बांदा की यमुना नदी से बरामद किए गए हैं। हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को अवगासी घाट पर फेंक दिए थे। यूपी और एमपी की पुलिस बच्चों की बरामदगी में फेल रही। इसके बाद मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। लेकिन उसके भी हाथ खाली रहे। 

अपने रेडियों कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, सालों तक आपसे करूंगा 'मन की बात'

घटना के बाद फैला तनाव 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि 25 लाख रुपए फिरौती देने पर भी बच्चों की जान नहीं बची। पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव फैल गया। कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बांदा जिले में दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने माइक से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

आज लखनऊ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले  

जानकारी के लिए बता दें ज्ञात हो कि 12 फरवरी को कट्टे को नोक पर दिन दहाड़े शिवांग और देवांग नाम के जुड़वा भाइयों का अपहरण हुआ था। इस घटना से पूरे जिले में तनाव का माहौल है। लोगों ने जगह-जगह तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे पुलिस ने लाठी चार्ज किया। यहां तक की आक्रोशित लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक छोड़ने पड़े। आक्रोशित लोगों ने जिले में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे पुलिस लाठी चार्ज करने पर मजबूर हो गयी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। जिले में जगह-जगह पुतले फूंके जा रहे हैं। 

अब से कुछ देर बाद अमृतसर पहुंचेंगे अमित शाह, कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

कोलकाता में फिर बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने ली युवक की जान

आज हिमाचल के कांगड़ा पहुंचेंगे गडकरी, कई परियोजनाओं की रखेंगे नींव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -