आज हिमाचल के कांगड़ा पहुंचेंगे गडकरी, कई परियोजनाओं की रखेंगे नींव
आज हिमाचल के कांगड़ा पहुंचेंगे गडकरी, कई परियोजनाओं की रखेंगे नींव
Share:

कांगड़ा : प्रदेश भाजपा का अंतिम पन्ना प्रमुख सम्मेलन कांगड़ा जिले के शाहपुर के चंबी मैदान में रविवार को होगा। सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के बाहर एक कार्यक्रम के दौरान वह सूबे के लिए 8 सड़क परियोजनाओं की नींव रखेंगे। 

किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच वियतनाम में होगी दूसरी मुलाकात

कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़करी इसके बाद पन्ना प्रमुख सम्मेलन पहुंचकर विपक्ष के खिलाफ गरजेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। पांच घंटों के कार्यक्रम के बाद वे नागपुर लौट जाएंगे। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का शनिवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को विशेष निर्देश दिए।

आज जम्मू में भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह

कई केंद्रीय नेता भी पहुंचेंगे 

जानकारी के लिए बता दें दोपहर को हिमाचल भाजपा प्रभारी भी कांगड़ा पहुंचे। सम्मेलन में 40 हजार पन्ना प्रमुख आने का दावा किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुनाया जाएगा। कांगड़ा-चंबा के सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, लोकसभा चुनाव प्रभारी तीर्थ रावत सहित सूबे के मंत्री मंडल व भाजपा विधायक भाग लेंगे। बता दें लोकसभा चुनावों को देखते हुए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. वही सभी नेताओं ने अपनी चुनावी रैलियों की संख्याओं में भी वृद्धि कर दी है. 

जिसने जवानों पर हमला किया वो जैश-ए-मोहम्मद नहीं, जैश-ए-शैतान है - असदुद्दीन ओवैसी

आज यूपी दौरे पर पीएम मोदी, प्रयागराज कुंभ में होंगे शामिल

घायल शख्स को कंधे पर उठाकर 1.5 किमी तक रेलवे ट्रैक पर दौड़ा सिपाही

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -