पति की यादों में खोई दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की तस्वीरें
पति की यादों में खोई दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की तस्वीरें
Share:

टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी आजकल केपटाउन में हैं। जी दरअसल यहां वह टीवी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग में व्यस्त है। आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 11 के कारण दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया से दूर हो चुकी हैं। इसी के चलते वह अपने पति की यादों में खोई हैं। इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी को अपने पति की याद सताने लगी है। अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दाहिया को सोशल मीडिया पर मिस किया है। आप देख सकते हैं कुछ समय पहले ही दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

 

इन तस्वीरों में दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया की आंखों में खोई नजर आ रही है। आप देख सकते हैं तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने एक गाना भी लिखा है। जी दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने कैप्शन में लिखा है, ''आज फिर तुमपे प्यार आया है। बेहद और बेशुमार आया है।'' इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी और विवक दहिया एक बेस्ट कपल की तरह पोज दे रहे हैं। इसी के साथ दोनों सितारे बहुत प्यारे लग रहे हैं। वैसे दिव्यांका त्रिपाठी की पोस्ट पर खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ रहे सितारों ने भी कमेंट किया है।

इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद और अनुष्का सेन शामिल हैं। वैसे खतरों के खिलाड़ी 11 के सेट पर दिव्यांका त्रिपाठी काम के साथ साथ खूब मस्ती भी कर रही हैं। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी और अभिनव शुक्ला के साथ पोज दे रही हैं। वैसे केपटाउन जाने के बाद से ही दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चुकी हैं और आए दिन वह अपनी तस्वीरों को पोस्ट कर फैंस का दिल जीत रहीं हैं।

आज है पंड्या स्टोर स्टार अक्षय खरोडिया की शादी, सामने आई हल्दी सेरेमनी की फोटोज

पीली ड्रेस में क़यामत नजर आईं हिना खान, फैंस कर रहे तारीफें

बॉलीवुड में सेक्सिज्म का शिकार हुईं विद्या बालन, खुद किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -