गर्भवती बकरी के साथ 3 दरिंदों ने किया बलात्कार, फिर कर दी हत्या... पुलिस भी हैरान
गर्भवती बकरी के साथ 3 दरिंदों ने किया बलात्कार, फिर कर दी हत्या... पुलिस भी हैरान
Share:

कोच्चि: केरल से एक बेहद ही घृणित और हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक गर्भवती बकरी के साथ 3 लोगों ने बलात्कार किया और फिर उसे मार डाला। होसदुर्ग पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि कोट्टाचेरी के एलीट होटल की बकरी चार महीने की प्रेग्नेंट थी और अगले माह ही जन्म देने वाली थी। होसदुर्ग पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में होटल के एक कर्मचारी सेंथिल को अरेस्ट कर लिया है। 

एक अधिकारी ने बताया है कि, दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए। दरअसल, कर्मचारियों ने होटल के पीछे एक बकरे और एक गर्भवती बकरी को रखा हुआ था। बुधवार (30 मार्च 2022) रात लगभग 1.30 बजे होटल के कर्मचारियों ने होटल के पीछे से कुछ आवाज़ें सुनी। जब वे वहाँ पहुँचे तो उन्होंने देखा कि तीन लोग दीवार फाँद कर भाग रहे हैं, इसी बीच उन्होंने सेंथिल को पकड़ लिया और उसके दो साथी भाग गए। इसके बाद जब वो उस जगह पर गए तो गर्भवती बकरी उन्हें मृत मिली। बकरी के शरीर पर यौन शोषण के निशान मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची होसदुर्ग पुलिस ने सेंथिल को गिरफ्तार कर लिया। होटल के मालिक ने पुलिस को बताया कि तमिलनाडु का निवासी सेंथिल साढ़े तीन महीने पहले नौकरी मांगने उसके पास आया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपितों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं और IPC की धारा 377 के तहत अप्राकृतिक अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि आरोप सिद्ध होने पर दोषियों को उम्रकैद या 10 साल तक की सजा हो सकती है।  

महान स्वतंत्रता सेनानी के परपोते की हुई संदिग्ध मौत, मां बोली- 'पुलिसवालों ने ली जान'

अंधविश्वास के आगे खत्म हुई मानवता! 'डायन' बताकर पीट-पीटकर परिवार को किया गांव से बाहर, और फिर...

हरियाणा में विवाहिता के साथ 4 दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार, पति को धमकी देकर भगाया

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -