'धर्म के नाम पर अधिकार मांगना गलत', बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद
'धर्म के नाम पर अधिकार मांगना गलत', बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद
Share:

तिरुवनंतपुरम: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बीते गुरुवार को लोगों से अपील की है कि, 'देश के सभी लोग नागरिकों के रूप में अपने अधिकारों की मांग करें। संविधान सभी के अधिकारों को ना केवल सुनिश्चित करता है, बल्कि उसकी रक्षा भी करता है।' इसी के साथ उन्होंने धर्म के नाम पर देश और यहां के लोगों के बीच बंटवारा नहीं करने की अपील की। जी दरअसल उन्होंने ये बातें गुरुवार को नागपुर में कहीं। नागपुर विश्वविद्यालय में 'देश की प्रगति के लिए विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच शांति और सद्भाव' विषय पर पद्म भूषण स्वर्गीय मौलाना अब्दुल करीम पारेख स्मृति व्याख्यान के दौरान केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि, 'संविधान में, धर्म के नाम पर स्वतंत्रता दी गई है, अधिकार नहीं। आप धर्म के नाम पर अधिकार मांगते हैं?'

खेसारी ने मारी मंदिर के दरवाजे पर लात...हर जगह लोग कर रहे ऐसी मांग

इसी के साथ उन्होंने ब्रिटिश शासन काल का जिक्र करते हुए कहा कि, 'ब्रिटिश काल से, हमें धर्म का नाम पर अधिकार मांगने की आदत है। आपको नागरिकों के रूप में, भारतीयों के रूप में अधिकारों के लिए पूछना चाहिए। आपके अधिकार संविधान द्वारा सुनिश्चित किए गए हैं।' वहीं इस दौरान केरल के राज्यपाल ने भारत की समृद्ध संस्कृति और विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच भाईचारे की सराहना की। जी दरअसल उन्होंने कहा कि पहले एक बार धर्म के नाम पर देश का विभाजन हो चुका है। हाल के कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आएं हैं, जिनसे प्रतीत हो रहा है कि फिर से कुछ लोग वैसी ही कोशिशों में लगे हुए हैं। इसी के साथ आरिफ मोहम्मद खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अभी भी इस तरह के विभाजन की कोशिश कर रहे लोगों को बताएं कि "हम सब एक हैं।"

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सेलेब्स ने मचाई धूम

जी दरअसल केरल के राज्यपाल खान ने कहा कि अंग्रेजों ने हमें विभाजित किया। वे हिंदू-मुसलमानों को लड़ाकर अपना फायदा देख रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस देश के लोग इसके मालिक है। अब कुछ भी ऐसे नहीं हो सकता कि एक हिंदू को फायदा हो और एक मुसलमान को नुकसान। देश में सभी योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा। सभी धर्म शांति और सद्भाव का पाठ पढ़ाते हैं।

Facebook पर दोस्ती के बाद की शादी, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान

पटरी पर दौड़ी आग की लपटों से घिरी ट्रेन, वीडियो देख काँप जाएंगे आप

माँ बनी बिपाशा बसु, तस्वीर हो रही वायरल!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -