माँ बनी बिपाशा बसु, तस्वीर हो रही वायरल!
माँ बनी बिपाशा बसु, तस्वीर हो रही वायरल!
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालाँकि बीते कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने बेबी शॉवर दिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब इन सभी के बीच उनकी नयी तस्वीर सामने आई है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि बिपाशा माँ बन गई है। जी दरअसल सोशल मीडिया पर बिपाशा की एक नवजात बच्चे के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नवजात बच्चे को खिलाते हुए नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देख सोशल मीडिया यूजर्स कपल को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं।

जी दरअसल फैंस को लग रहा है कि, बिपाशा ने बच्चे को जन्म दे दिया है और इसी के चलते फैंस कपल की इन फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। आप देख सकते हैं गोद में नवजात बच्चे को लिए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेहद प्यारे लग रहे हैं। हालांकि सच तो यह है कि बच्चा बिपाशा का नहीं है एक्ट्रेस ने अभी बच्चे को जन्म नहीं दिया है। जी दरअसल बिपाशा की गोद में ये बच्ची अभिनेता विवान भतेना (Vivan Bhatena) की है। बिपाशा और करण, टीवी एक्टर विवान की बेटी से मिलने एक सरप्राइज विजिट के तहत उनके घर गए थे।

जी हाँ और ये तस्वीर साल 2019 की है जिसे करन सिंह ग्रोवर ने 2019 में पोस्ट किया था। आपको यह भी बता दें कि, टीवी अभिनेता विवान भतेना (Vivan Bhatena) और करण सिंह ग्रोवर लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं। विवान और उनकी पत्नी शादी के 14 साल बाद पेरेंट्स बने थे, इस वजह से बिपाशा और करण ने उन्हें घर जाकर बधाई दी थीं। आपको बता दें कि करण ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर बच्ची के साथ ये बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं, फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन दिया था, "आज इस खूबसूरत नन्ही परी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। निवाया नाम है। @vivanbhathena_official और @nichilapalat आप लोगों ने अच्छा किया !!"

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सेलेब्स ने मचाई धूम

पैंट शर्ट में कन्हैया दिख सकते हैं तो सूट बूट में चित्रगुप्त क्यों नहीं, थैंक गॉड के निर्माता का बयान

दिवाली के पहले आ रही है कोरोना की नयी लहर, WHO की चीफ साइंटिस्ट ने चेताया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -