'नहाने के बाद तुम्हारे पाप धुल जाएंगे...', 18 साल की लड़की का बलात्कार कर बोला मौलवी
'नहाने के बाद तुम्हारे पाप धुल जाएंगे...', 18 साल की लड़की का बलात्कार कर बोला मौलवी
Share:

कोच्ची: केरल के कोझीकोड मुखदार तरबियाथुल इस्लामी सेंटर में इस्लाम स्वीकार करने वाली एक युवती ने मदरसा को लेकर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। महिला ने केंद्र के प्रमुख पर महिलाओं और लड़कियों को इस्लाम ‘सिखाने’ के बहाने प्रताड़ित करने और उनका यौन शोषण करने का इल्जाम लगाया है। एक टीवी चैनल के साथ अपने इंटरव्यू में, महिला ने कहा कि इस्लामी मदरसा का प्रमुख बड़ी तादाद में लड़कियों का यौन शोषण कर चुका है। महिला ने केंद्र की तुलना जेल से करते हुए कहा कि महिलाओं और लड़कियों को मजहबी मदरसा छोड़ने पर पाबन्दी है।

महिला के अनुसार, केंद्र के मुखिया मुस्लिम मौलवी ने एक दिन 18-19 साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। इसके बाद लड़की को कहा गया कि स्नान करने के बाद उसके तमाम पाप माफ हो जाएँगे। घटना के सम्बन्ध में उसे कैसे पता चला, इस बारे में बताते हुए, महिला ने बताया कि पीड़िता ने ही उसके साथ आपबीती साझा की थी। महिला ने कहा कि पीड़िता के परिवार वाले उसी दिन उसे वहाँ से ले गए। महिला ने बताया कि कैसे मुस्लिम मौलवियों ने मजहबी केंद्र में शामिल होने के लिए असुरक्षित और कमजोर महिलाओं एवं लड़कियों को निशाना बनाया और फिर इसके बाद उन्होंने उन पर असहनीय जुल्म किए। महिलाओं और लड़कियों को रहने के लिए आवास और उनके खर्च के लिए पैसे देने के बहाने मदरसा में शामिल होने के लिए गुमराह किया गया।

महिला ने बताया कि लड़कियों को 40 दिनों के लिए केंद्र में रहने को कहा गया था। इस दौरान मदरसा के मुखिया ने उनमें से प्रत्येक के साथ व्यक्तिगत रूप से वक़्त बिताया। महिला ने खुलासा किया कि मौलवी ने लड़कियों के कमरे में जाकर उन्हें प्रताड़ित किया और उनका यौन शोषण किया। 19 वर्षीय लड़की द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के सम्बन्ध में बात करते हुए, महिला ने कहा कि घटना 8 जून को हुई थी, किन्तु पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी क्योंकि लड़की को कथित तौर पर पुलिस में घटना की रिपोर्ट करने के खिलाफ अपराधी द्वारा धमकाया गया था।

होटल ले जाकर जबरन भर दी युवती की मांग, फिर किया यौन शोषण

दिल्ली में ऑटो ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू पुलिस ने ओवर-ग्राउंड वर्कर को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -