निजी क्षेत्र में मिलेगा कन्नड़ भाषियों को 100 प्रतिशत आरक्षण
निजी क्षेत्र में मिलेगा कन्नड़ भाषियों को 100 प्रतिशत आरक्षण
Share:

बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए निजी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को सुविधा दी है। दरअसल इन लोगों को निजी नौकरियों में भी 100 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मामले में राज्य के श्रम विभाग द्वारा सन् 1961 के कर्नाटक औद्योगिक रोजगार के नियम को संधोशन कर मसौदा जारी कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरक्षण सुविधा का लाभ कन्नड़ निवासियों को दिया जाएगा।

इतना ही नहीं उनके लिए 100 प्रतिशत आरक्षण कोटा इंफोटेक व बायोटेक सेक्टर के अलावा विभिन्न निजी क्षेत्र में लागू किया जाएगा। इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से भी चर्चा की जाएगी। दरअसल कंपनी अपनी ओर से गाईडलाईन फाॅलो नहीं कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के श्रममंत्री संतोष लाड ने कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल कन्नड़ भाषा वालों को ही नौकरी दी जाएगी।

इसका अर्थ यह नहीं है लेकिन नौकरियों में इन लोगों को प्राथमिकता मिलेगी और विभाग द्वारा कर्नाटक में रहने वाले दिव्यांगों को 5 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है। दूसरी ओर सूचना तकनीक और बायोतकनीक क्षेत्र के लोगों को भी छूट मिलेगी।

भाजपा सरकार को दानदाताओ से मिला 76.85 करोड़ रुपए का चंदा

कैशलेस इंडिया की ओर सरकार का बड़ा एलान, कैश में नहीं मिलेगी सैलरी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -