पुजारी से शादी करने पर 'ब्राह्मण दुल्हन' को मिलेंगे 3 लाख रुपए, इस राज्य में शुरू हुई योजना
पुजारी से शादी करने पर 'ब्राह्मण दुल्हन' को मिलेंगे 3 लाख रुपए, इस राज्य में शुरू हुई योजना
Share:

बंगलुरु: कर्नाटक राज्य ब्राह्मण विकास बोर्ड की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की दुल्हनों के लिए दो नई योजनाएं-' अरुंधति' और 'मैत्रेयी' शुरू की गई हैं। बता दें कि गत वर्ष राज्य की येदियुरप्पा सरकार ने इस बोर्ड का गठन किया था। बोर्ड के मुताबिक, पहली योजना- अरुंधति, जिसके तहत ब्राह्मण दुल्हनों को 25,000 रुपये दिए जाएंगे। दूसरी योजना- मैत्रेयी, जिसके तहत राज्य में पुजारी से शादी करने वाली ब्राह्मण महिलाओं को तीन लाख रुपये मिलेंगे।

बोर्ड के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एचएस सचिदानंद मूर्ति ने कहा है कि, "हमने योजनाओं को लॉन्च करने की स्वीकृति प्राप्त की है। अरुंधति और मैत्रेयी के लिए अलग-अलग फंड सेट किए गए हैं। हम इन फंडों का फायदा उठाने के लिए प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं। यह समुदाय के कमजोर वर्गों की मदद करने के हमारे प्रयासों का हिस्सा है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह राशी तीन किस्तों में जमा की जाएंगी। यदि शादी चार साल तक चलती है तो चौथे वर्ष महिलाओं को ब्याज के साथ पैसा मिलेगा। इन योजनाओं का लाभों का फायदा लेने के लिए आवेदकों को यह प्रमाणित करना होगा कि उनके पास पांच एकड़ या उससे अधिक कृषि भूमि नहीं है। आवेदक के पास 1000 वर्ग फुट से ज्यादा का आवासीय फ्लैट नहीं है। परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से नीचे होनी चाहिए।

बढ़ती बॉन्ड के साथ सोने की कीमत में आया बदलाव

आज सेंसेक्स के शेयर में आया उछाल

वोडाफोन आइडिया ने कोर्ट में DOT की बताई त्रुटियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -